Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देवघर में सावन के पहले दिन एक लाख से ज्यादा कांवरियों ने उठाया जल
    Breaking News

    देवघर में सावन के पहले दिन एक लाख से ज्यादा कांवरियों ने उठाया जल

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अरघा से होगा जलाभिषेक, भक्तों के स्वागत के लिए तैयार बाबा नगरी

    आजाद सिपाही संवाददाता

    देवघर। महादेव के प्रिय सावन महीने की शुरूआत मंगलवार को गयी। देवघर बाबा नगरी में भक्तों का उत्साह नजर आने लगा है। यहां कांवरियों की भीड़ दिखने लगी है। सुल्तानगंज में पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। बाबा अजगैवीनाथ मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। कई प्रदेश के कांवरिया गंगा जल लेकर बाबाधाम जाने के लिए सुल्तानगंज पहुंचे हैं। केसरिया वस्त्र धारी शिव भक्तों और बोल बम के जयकारे से सुल्तानगंज का माहौल पूरी तरह बोल बम के रंग में रंग गया है। लगभग एक लाख कांवरियों ने गंगा जल लेकर बाबाधाम को प्रस्थान किया। कांवरियों के स्वागत के लिए हर जगह अस्थायी दुकान खुल चुकी हैं। जिला प्रशासन ने कांवरियों की सुख-सुविधा के लिए कई इंतजाम किये हैं। हालांकि, आनन-फानन की व्यवस्था से ही कांवरियों को संतुष्ट रहना पड़ेगा। प्रशासन ने हर साल की तरह इस साल भी शौचालय, पेयजल, रोशनी, सफाई, ठहराव, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की व्यवस्था की है। अजगैवीनाथ मंदिर सज-धज कर तैयार है। कांवरियों का जत्था आना शुरू हो चुका है। गंगा घाट पर नेपाल, दार्जिलिंग, बंगाल, आसाम सहित बिहार-झारखंड के कांवरिया का जत्था सुल्तानगंज पहुंचा। सभी कांवरिया गंगा में डुबकी लगाने के बाद पूजा-अर्चना कर बाबाधाम पैदल यात्रा पर निकले। अजगैवीनाथ मंदिर घाट पर कांवरिया को जल भरने में परेशानी हुई। कांवरियों ने बताया कि पक्के घाट पर व्यवस्था थोड़ी अच्छी है। अजगैवीनाथ मंदिर घाट कच्चा घाट है। यहां गंगा स्नान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घाट पर फिसलन है। जल लेकर गंगा से बाहर निकलना मुश्किल है। श्रावणी मेला के दौरान आने वाले कांवरिया में सेल्फी का क्रेज बढ़ रहा है। हर दिन दूर-दूर से पहुंचे कांवरिया गंगा तट व जल भरने के बाद मोबाइल से सेल्फी ले रहे हैं। गुजरात के कांवरिया मनोहर पासवान ने बताया कि सेल्फी एक यादगार के लिए लिया जाता है। चार जुलाई से 31 अगस्त तक श्रद्धालु अरघा के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। स्पर्श पूजा बंद होगी। 31 अगस्त को अरघा हटाने के बाद स्पर्श पूजा फिर से शुरू होगी। 19 वर्षों के बाद मलमास के कारण इस बार श्रावणी मेला दो माह का है। आठ सोमवारी का अद्भुत संयोग भी है। श्रावणी मेला के बीच में ही मलमास मेला का शुभारंभ होगा।

    दो पक्ष में सावन

    सावन महीना का पहला पक्ष चार जुलाई से 16 जुलाई और दूसरा पक्ष 17 अगस्त से 31 अगस्त तक होगा। मलमास मेले में उत्तर-प्रदेश और मध्य प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। यूपी के कांवरिए संगम घाट से जल लाकर बाबा को चढ़ाते हैं। इसलिए पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोगुने श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कांवरियों की भीड़ को देखते हुए पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने मलमास मेले में अरघा नहीं लगाने की मांग की है।

    शीघ्रदर्शनम का सिस्टम बदला
    महिलाओं की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए बने फीडिंग रूम, श्रावणी मेले में शीघ्र दर्शनम पास 250 की जगह 500 रुपये में मिलेगा। रविवार और सोमवार को व्यवस्था बंद रहेगी। अब शीघ्रदर्शनम कूपन के लिए पुरोहितों द्वारा बार-बार फॉर्म भरने की झंझट खत्म कर दिया गया है। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के निकास दरवाजे के समीप अरघा लगाया जायेगा। कतार में लगने वाले कांवरियों को अगर स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होंगी, तो उनके लिए इसीजी की व्यवस्था की है। नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स व बाबा मंदिर ट्रामा सेंटर में डिजिटल इसीजी मशीन उपलब्ध रहेगी। इसीजी की रिपोर्ट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के मोबाइल में आ जायेगी, इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर इलाज की व्यवस्था होगी। कतार में खड़े कांवरियों को उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए नेहरू पार्क से लेकर मंदिर के संस्कार मंडप तक मिस्ट कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। इससे पानी का फव्वारा नहीं, बल्कि फॉग निकलेगा, जो पूरे माहौल को ठंडा कर देगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग में सुमो और बुलेट में टक्कर के बाद सुमो कुंवे में गिरा, सुमो में सवार 6 की मौत, 3 घायल
    Next Article कस्टमर केयर बनकर साइबर अपराधी ने उड़ाए 1.98 लाख
    azad sipahi

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version