Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»एशियन गेम्स-2022 के लिए मप्र खेल अकादमी के 25 खिलाड़ी चयनित
    स्पोर्ट्स

    एशियन गेम्स-2022 के लिए मप्र खेल अकादमी के 25 खिलाड़ी चयनित

    adminBy adminJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -चीन के हांग्जो में 23 सितम्बर से शुरू होंगे 19वें एशियन गेम्स

    भोपाल। चीन के हांग्जो में 19वीं एशियन गेम्स-2022 का आयोजन 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक होने हैं। इस एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के अबतक 23 खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह खिलाड़ी वाटर स्पोर्ट्स, शूटिंग, घुड़सवारी, एथलेटिक्स में अपना दमखम दिखाएंगे।

    मध्यप्रदेश खेल अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी बिंदु सुनील ने शुक्रवार को बताया कि खेल व खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रबंधन, वर्ल्ड क्लास अधो-संरचना और प्रोत्साहन से आज मध्यप्रदेश की पहचान स्पोर्ट्स हब के रूप में बन गई है। उन्होंने बताया कि चीन के हांग्जो में होने वाले 19वीं एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के लगभग 23 खिलाड़ियों ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

    एशियन गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ी
    मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के शुभम केवट, विश्वजीत सिंह कुशवाह, कु. शिखा चौहान, कु. आहना यादव, केनो स्लालम में भारतीय टीम के लिए चयनित हुए हैं। कु. नेहा ठाकुर, कु. शीतल वर्मा, कु. हर्षिता तोमर- सेलिंग, अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, नितिन वर्मा, कु. शिवानी वर्मा, कु. कावेरी, कु. ओ. बिनीता देवी क्याकिंग-केनोइंग में एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोइंग में मप्र वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की कु. रुक्मणी दांगी और अकादमी की पूर्व खिलाड़ी कु. अंशिका भारती का चयन किया गया है। वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की ही पैरा केनो के खिलाड़ी कु. प्राची यादव और मनीष कौरव भारतीय क्याकिंग केनोइंग टीम का हिस्सा होंगे।

    इसी तरह मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी के स्टार घुड़सवार राजू सिंह एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के शंकर पाण्डे फेंसिंग के ईपी एकल और टीम इवेंट में भारतीय टीम में शामिल होंगे। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और कु. आशी चौकसे रायफल शूटिंग में और अकादमी की ही कु. मनीषा कीर शॉटगन ट्रेप इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही कु. प्रीति रजक, जो अकादमी की पूर्व खिलाड़ी रही हैं, शॉटगन के ट्रैप ईवेंट में भारतीय टीम में शामिल की गई हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की एसोसिएट मेंबर रही कु. दीक्षा 1500 मीटर में तथा कु. सपना बर्मन हेप्थलॉन ईवेंट में 19वीं एशियन गेम्स भारतीय ऐथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स को पहले स्थगित कर दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में 3.28 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया
    Next Article क्रिप्टो करेंसी मार्केटः 31 हजार डॉलर के स्तर से नीचे लुढ़का बिटकॉइन
    admin

      Related Posts

      विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा

      May 18, 2025

      दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े फाफ डुप्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स

      May 17, 2025

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस में आरसीबी को चाहिए जीत, हारते ही बाहर हो जाएगी केकेआर

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version