Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»रांची से बहरागोड़ा तक टाटा स्टील बनायेगी शौचालय
    रांची

    रांची से बहरागोड़ा तक टाटा स्टील बनायेगी शौचालय

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राजधानी रांची से बहरागोड़ा तक सड़क के किनारे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जायेगा। यह कार्य कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत टाटा स्टील द्वारा किया जायेगा। इसी प्रकार राज्य की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के किनारे भी विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर के सहयोग से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जायेगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं, ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) की दिशा में यह कारगर कदम होगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) द्वारा आयोजित ओडीएफ कॉनक्लेव के अवसर पर बोल रहे थे।

    1500 करोड़ की जलापूर्ति योजनाएं
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिस्ट्रिक्ट माइनरल फाउंडेशन के गठन एवं इसे मिलनेवाली राशि का उपयोग संबंधित क्षेत्रों के विकास पर किये जाने से विकास कार्यों में तेजी आयी है। इस मद में प्राप्त राशि से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 1500 करोड़ की लागत से पाइप जलापूर्ति योजना को कार्यान्वित किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मां-बहनें भी खुले में शौच के लिए जाती हैं। यह कलंक की बात है। हमने इस कलंक को मिटाने का प्रण लिया है। राज्य के अन्य 35 प्रखंड भी इस माह के अंत तक ओडीएफ हो जायेंगे। राज्य में कुल 12.71 लाख शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। 2018 तक पूरे राज्य को ओडीएफ करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि झारखंड अमीर राज्य है लेकिन लोग गरीब हैं। सरकार बुनियादी सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।
    कान्क्लेव में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सह सीआइआइ झारखंड के चेयरमैन सुनील भास्करण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव एपीसिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल समेत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    अगले साल तक झारखंड को ओडीएफ करेंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, कॉरपोरेट सेक्टर, स्वयंसेवी संस्था, मीडिया एवं जनता सभी एक साथ मिल कर झारखंड को 2018 तक ओडीएफ करेंगे। झारखंड में सीएसआर काउंसिल का गठन किया गया है। इसके तहत खर्च किये जाने वाली 2 प्रतिशत राशि में से एक प्रतिशत राशि काउंसिल के माध्यम से खर्च करने का प्रावधान किया गया है। सीएसआर काउंसिल द्वारा राज्य के लिए तीन प्राथमिकताएं निर्धारित हैं। इनमें राज्य को ओडीएफ करना, राज्य में पाइप जलापूर्ति योजना को लागू करना तथा राज्य को कुपोषण से मुक्त करना शामिल है। हम इस पर गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउलगुलान के नाम पर रांची में उत्पात
    Next Article अब लालू यादव पर चलेगा चारा घोटाले की साजिश का केस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

    June 6, 2025

    लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

    June 5, 2025

    लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version