Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मप्र में अमानवीयता का एक और वीडियो वायरल, नाबालिगों को मुर्गा बनाकर डंडे से पीटा
    Breaking News

    मप्र में अमानवीयता का एक और वीडियो वायरल, नाबालिगों को मुर्गा बनाकर डंडे से पीटा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भिंड। मध्य प्रदेश में मानवता को शर्मसार करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां अमानवीयता का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन नाबालिग दो अन्य नाबालिगों को कपड़े उतरवाकर बेल्ट और डंडे से पीटते हुए दिख रहे हैं। साथ ही उन्हें मुर्गा बनाकर चलने को कह रहे हैं और साथ ही पीटते भी जा रहे हैं। मारपीट का यह वीडियो 8 से 10 दिन पुराना भिंड जिले के मौ नगर का बताया जा रहा है। आरोपितों में से एक ने इसे रविवार को सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

    एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित मौ में कोचिंग पढ़ते हैं। मारपीट करने वाले भी यहीं के रहने वाले हैं। मारपीट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो फरार हैं।

    पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उनको मुर्गा बनाकर मारपीट की। करीब 30 फीट तक दोनों को मुर्गा बनाकर चलाया। इस दौरान बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है… गाना बजाते रहे। हमसे भी गाना सुना। एक आरोपित पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा। बदमाशों ने उनके कपड़े उतारकर पीटा। एक पीड़ित को दो लोगों ने दबा लिया। एक डंडे से मारपीट करता रहा। पास में खड़ा एक आरोपित पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा।

    बताया जा रहा है कि जिन नाबालिगों की पिटाई की गई है, उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने एक आरोपित की मां पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ दोनों को पकड़ लिया। उनकी मारपीट की। वीडियो में जब पीड़ित चिल्लाने लगे तो एक आरोपित कह रहा है कि जब इसकी मां के खिलाफ बोला था तब नहीं सोचा कि ये होगा।

    रविवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार व मौ थाना प्रभारी उदयभान यादव ने एक आरोपित को पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले भी नाबालिग हैं। इनमें एक कुछ दिन पहले अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार हुआ था। मौ थाना पुलिस ने उसे पकड़ा था। जिन नाबालिगों से मारपीट की गई उनमें से एक मौ नगर का ही। दूसरा अमायन क्षेत्र का है। दोनों यहां पढ़ाई करते हैं। मारपीट के बाद दोनों ने घर बताया था कि बाइक से फिसलने के कारण उन्हें चोट लग गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट प्रयास करना होगा: नीलकंठ मुंडा
    Next Article सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version