Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग खिलाड़ियों को दी बधाई
    Breaking News

    मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग खिलाड़ियों को दी बधाई

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मलेशिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मलेशिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां के खिलाड़ियों के विकास के लिए एक बेहतर खेल नीति बनाई है। इस नई खेल नीति का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मदद पहुंचाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान देना है।

    राज्य सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है
    इस अवसर पर मुलाकात करने पहुंचे पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, असुंता टोप्पो, महिमा उरांव, जयश्री, सनोज महतो एवं कोच मुकेश कंचन से मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत परिचय लिया। मुख्यमंत्री ने चयनित खिलाड़ियों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से आप सभी को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप प्रतियोगिता में अपना शत-प्रतिशत दें, राज्य सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको आने वाले दिनों में कोई भी समस्या हो तो राज्य सरकार के साथ अवश्य समन्वय बनाएं, नई खेल नीति के तहत आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड की सचिव सरिता सिन्हा एवं सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट को राज्य सरकार ने बताया, 162 भू-माफियाओं के खिलाफ 190 केस दर्ज
    Next Article स्टालिन ने लिखा मोदी को पत्र- श्रीलंकाई राष्ट्रपति के सामने तमिल हितों की बात रखने का आग्रह किया
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version