Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो घर तक पहुंच जाएगा ई-चालान
    Top Story

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो घर तक पहुंच जाएगा ई-चालान

    adminBy adminJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में अब ई-चालान की व्यवस्था शुरू हो गयी है और इसके लिए स्मार्ट सिटी की ओर से शहर के चप्पे-चप्पे पर विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक तकनीकी के उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन उच्च तकनीकी वाले उपकरणों के माध्यम से शहर की सड़कों पर चलने वाले सभी वाहनों की गहन निगरानी की जा रही है एवं यातायात नियम का पालन नही करने वालों को स्वतः इस सिस्टम के तहत चिन्हित कर ई चालान भेजा जा रहा है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रांची स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से ये चालान निर्गत किए जा रहे हैं।

    अबतक एक महीने में केवल हेलमेट नही पहनने वालों के रूप में 50 हजार से ज्यादा लोगों को चिन्हित करके उनके द्वारा किए गए नियम उलंघन, किस जगह पर नियम तोड़ा और गाड़ी सहित सभी ब्यौरा ट्रैफिक पुलिस को भेजा जा चुका है। रांची यातायात पुलिस इस डाटा के आधार पर ई चालान भेजना शुरू कर दिया है। शहर में निर्धारित गति सीमा से ज्यादा स्पीड में चलने वाले वाहनों पर भी चालान कटना शुरू हो गया है। महज पांच दिनों में 1500 से ज्यादा वैसे लोगों को चिन्हित कर लिया गया है, जो निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे भी ज्यादा सावधान रहने वाली बात ये है कि अब गलत दिशा में चलने वाले वाहनों का भी ई चालान कटना शुरू हो गया है।

    शहर के 70 जंक्शन से यातायात नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है और इसके रांची स्मार्ट सिटी और रांची पुलिस की ओर से कुल 1000 से ज्यादा उपकरणों की मदद ली जा रही है। इन उपकरणों में आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत आरएलवीडी कैमरे, एएनपीआर कैमरे और एसवीडी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की रांची वासियों से अपील है कि आप ट्रैफिक नियमों का पालन करें और खुद को सुरक्षित रखें। लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए वैरिएबल मैसेज साईन बोर्ड के माध्यम से मैसेज भी दिया जा रहा है।

    रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार और रांची एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के साथ डेडीकेटेड मैन पावर रखकर ई चालान निर्गत करने का काम किया जा रहा है। रांची स्मार्ट सिटी के कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलील, बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जा सकता
    Next Article एटीएस में 11 सब-इंस्पेक्टर और छह एएसआई पदस्थापित
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version