Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बूथ से जीवंत संबंध विकसित करें जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    बूथ से जीवंत संबंध विकसित करें जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। गिरिडीह के मधुबन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं विधायकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बूथ ही हमारी गतिविधियों का सक्रिय केंद्र बने। कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बूथ से जीवंत संबंध स्थापित करें।

    उन्होंने कहा कि हम अपने व्यवहार और परिश्रम से जनता का दिल जीतेंगे तो जनता पार्टी को जीत दिपायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को समाधान नहीं दे रही, बल्कि जनता को परेशान करने वाले विधेयक लाकर परेशान करने का लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता को जगाने का आह्वान किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विगत दिनों संपन्न महा जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान, आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा की और जिलाध्यक्ष गण से वृत लिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा, मेरी माटी मेरा देश, विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को जन भागीदारी के साथ मनाने का आह्वान किया।

    बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार गांव, गरीब ,किसान आदिवासी, दलित पिछड़ा महिला विरोधी सरकार है। हेमंत सरकार राज्य को लूटने और लुटवाने में जुटी है। आकंठ भ्रष्टाचार से राज्य की जनता परेशान हो चुकी है। ऐसे में भाजपा लगातार जन मुद्दों पर सरकार को सदन से सड़क तक घेर रही है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से चार अक्टूबर तक 81 विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे। यह संकल्प यात्रा 17 अगस्त से सिदो कान्हो को जन्मभूमि से प्रारंभ होगी।

    इस अवसर पर कोडरमा की सांसद एवं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनके अलावा उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, गंगोत्री कुजूर, अपर्णा सेन गुप्ता, विनोद शर्मा, जेपी पटेल, महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, काजल प्रधान, मुनेश्वर साहू, शर्मिला रजक, विवेक भवानी सिंह, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित विधायक सीपी सिंह, भानु प्रताप शाही, आलोक चौरसिया, शशिभूषण मेहता, किशुन दास, अनंत ओझा, अमित मंडल, नारायण दास, रणधीर सिंह, नीरा यादव, मनीष जायसवाल, राज सिन्हा, बिरंची नारायण, ढुल्लू महतो, अमर बाउरी, समरी लाल उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित
    Next Article निलंबित आईएएस छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला आठ को
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्य के छह जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के रूप में होंगे अपग्रेड

      July 23, 2025

      मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का जाना हाल

      July 23, 2025

      पुनीत अग्रवाल की जमानत पर अब 26 को होगी सुनवाई

      July 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      • सिलीगुड़ी में फिर एटीएम लूट, बदमाशों ने लूटे 14 लाख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version