Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ज्ञानवापी मस्जिद में लगातार दूसरे दिन एएसआई की चार टीमों ने सर्वे प्रक्रिया को पूरा किया
    Breaking News

    ज्ञानवापी मस्जिद में लगातार दूसरे दिन एएसआई की चार टीमों ने सर्वे प्रक्रिया को पूरा किया

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 5, 2023Updated:August 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -ज्ञानवापी के तहखाने का ताला भी मुस्लिम पक्ष ने खोला, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई

    वाराणसी। सुरक्षा व्यवस्था के अभेद किलेबंदी के बीच लगातार दूसरे दिन शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने सर्वे की प्रक्रिया को पूरा किया। सर्वे के दौरान प्रतिवादी मुस्लिम पक्ष भी मौजूद रहा। सर्वे के बीच मस्जिद के तहखाने का ताला केयरटेकर की मौजूदगी में खोला गया। दूसरे दिन एएसआई की टीम ने मैपिंग का काम किया। ज्ञानवापी के तहखाने में भी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। थ्रीडी इमेजिंग भी की गई।

    सर्वे में एएसआई की चार टीमों ने हिस्सा लिया। चार टीमों ने ज्ञानवापी हॉल, पश्चिम दीवार, बाहरी दीवार का कोना-कोना देखा इसका माप-जोख भी किया। दीवारों व उसके आसपास से साक्ष्य जुटाए गए। मस्जिद में न्यायालय के निर्देश पर वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे होना है। सर्वे के बाद वादी हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि नंदी के सामने जो व्यास जी का तहखाना है, वहां से मूर्तियों के अवशेष मिले हैं। एएसआई वहां बारीकी से सर्वे कर रही है। मुस्लिम पक्ष पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। पश्चिमी दीवार को देख और समझ कर सर्वे के लिए विशेषज्ञ की टीम लगी हुई है।

    सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि यह सर्वेक्षण अधिवक्ता आयुक्त की कमीशन की कार्रवाई से बहुत ही अलग है। इसका स्वरूप व्यापक है और यहां सब कुछ वैज्ञानिक पद्धति से हो रहा है। सर्वे में सहयोग कर रहे मुस्लिम पक्ष ने ही दोनों जगह का ताला खोला। प्रतिवादी मुस्लिम पक्ष का कहना है कि हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। जहां-जहां बोला जा रहा है वहां-वहां ताला खोल रहे हैं।

    अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव मोहम्मद यासीन ने कहा कि हम कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। अब जब कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है तो हम एएसआई सर्वे में पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसके पहले कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन सुबह 8 बजे एएसआई की टीम ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दाखिल हुई। एएसआई की चार टीमों ने पूरे दिन दो चरणों में सर्वे का काम किया। सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिक्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गोदौलिया चौराहा से बांसफाटक, चौक, बुलानाला होते हुए मैदागिन तक सुबह से शाम तक फोर्स का चक्रमण लगातार जारी रहा। जगह-जगह बैरिकेडिंग के बीच सिर्फ पैदल ही लोगों को आने-जाने की अनुमति थी। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के सामने पुलिस और जवानों के साथ ही आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के कमांडो भी मुस्तैद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस-यूक्रेन युद्ध पर जेलेंस्की की शांति योजना पर चर्चा, भारत को भी मिला न्योता
    Next Article श्रीलंका में भी आधार जैसी पहचान पत्र योजना, भारत देगा तीन सौ करोड़ रुपये
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए

      May 27, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अपराधियों ने दो हाइवा में लगाई आग, चालक को पीटा
      • झारखंड में मॉनसून के पांच जून तक आने की संभावना
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version