Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मिलेंगे पोशाक
    Breaking News

    झारखंड के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मिलेंगे पोशाक

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2023Updated:August 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के सरकारी स्कूल के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस दी जायेगी। इस संंबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा के अंतर्गत एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध की गई राशि से विद्यार्थियों को अगस्त एवं सितंबर तक पोशाक निश्चित रूप से उपलब्ध कराये जाने का निर्देश शिक्षा सचिव द्वारा दिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा भी विद्यार्थियों को सत्र के प्रारंभ में ही पोशाक उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिये गये हैं।

    कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पोशाक, स्वेटर एवं जूता-मोजा के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा से पोशाक, स्वेटर एवं जूता-मोजा के लिए 600 रुपये दिए जाएंगे। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों को पोशाक एवं स्वेटर के लिए 600 रुपये समग्र शिक्षा से दिए जाएंगे। जूता-मोजा के लिए 160 रुपये राज्य योजना मद से दी जानी है। कक्षा एक से आठ के एपीएल विद्यार्थियों के लिए उपर्युक्त दर से राशि राज्य योजना मद से उपलब्ध कराई जानी है।

    आदेश में कहा गया है कि जिले में यदि स्वयं सहायता समूह उक्त कार्य को निर्धारित समय में कर सकते हैं, तो उनके माध्यम से अन्यथा डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को राशि उपलब्ध कराई जानी है। कक्षा एक और दो के जिन विद्यार्थियों का बैंक या डाकघर में अब तक खाता नहीं खुला है, उनको विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से पोशाक की राशि उपलब्ध कराई जानी है। अन्यथा की स्थिति में जनधन योजना या अन्य खाते जो विद्यार्थियों के माता-पिता के नाम से हों, में उक्त योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा सकती है। पोशाक की राशि विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाने के बाद संबंधित सूची संबंधित विद्यालय को भी उपलब्ध कराई जानी है, ताकि विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को इसकी सूचना प्राप्त हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंदन डैम से गोड्डा को पानी मुहैया कराने के मामले में बिहार सरकार को शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश
    Next Article लोकसभा ने जीएसटी कानूनों में संशोधन संबंधी विधेयक, 2023 किया पास
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 

      July 25, 2025

      जेपीएससी 2023 का रिज़ल्ट जारी, 342 अभ्यर्थी सफल

      July 25, 2025

      हवाई फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

      July 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version