Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हमारी सरकार नाराज हो गई, तो देश की बत्ती गुल हो जाएगीः सुप्रियो भटाचार्य
    राजनीति

    हमारी सरकार नाराज हो गई, तो देश की बत्ती गुल हो जाएगीः सुप्रियो भटाचार्य

    adminBy adminAugust 11, 2023Updated:August 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की मूल लड़ाई उनकी जमीन हड़पने के खिलाफ रही है. हेमंत सोरेन की सरकार ने कई सौ एकड़ जमीन आदिवासियों को वापस दिलवाई है. बीजेपी के नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही है. वे लोग चाहते हैं कि आदिवासियों का नामोनिशान मिटा दें. भाजपा शासन के विरुद्ध पूरे देश भर में नाराजगी है. भाजपा मणिपुर-हरियाणा में दंगे करवा रही है और झारखंड में सरकार को परेशान कर रही है. डराने का काम कर रही है. राज्य सरकार अगर नाराज हो गई तो देश की बत्ती गुल हो जाएगी. देश को सबसे ज्यादा खनिज और राजस्व देने वाला राज्य झारखंड है. शुक्रवार को पार्टी कैंप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस सुप्रियो ने ये बातें कही.

    भाजपा की सरकार ने कभी आदिवासी दिवस नहीं मनाया

    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर रांची में भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय समुदाय के लोगों ने भी शिरकत की. इसके लिए झामुमो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को धन्यवाद देता है. सुप्रियो ने कहा कि झारखंड में लंबे समय तक भाजपा ने शासन किया. लेकिन अपने शासनकाल के दौरान कभी भी आदिवासी दिवस नहीं मनाया. पर आदिवासी के नाम पर राजनीति बहुत किया.

    आदिवासियों को तुच्छ समझते हैं भाजपा के लोग

    झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा के लोग दहाड़ मार कर आदिवासी महिला राष्ट्रपति की नियुक्ति, जनजातीय कल्याण मंत्रालय के गठन की बात करते हैं. लेकिन आदिवासी उनकी प्राथमिकता की सूची से गायब है. आदिवासी को वे तुच्छ समझते हैं. मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर परेड करवाया जाता है.

    सरकार को बदनाम करने की रची जा रही है साजिश

    सुप्रियो ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन के हाथ में राज्य की कमान आयी, उसे अस्थिर करने के लिए तरह-तरह की साजिश रची जाने लगी. हेमंत सोरेन व उनके परिवार पर जमीन घोटाले का आरोप लगाया गया. एसआईटी का गठन हुआ. जांच हुई और रिपोर्ट भी सौंपी गई. और इसमें सोरेन परिवार को क्लीन चिट दे दी गई. इसे सार्वजनिक भी नहीं किया गया. अब फिर हेमंत सोरेन का नाम घसीटा जा रहा है. राज्य सरकार चाहती है कि कोई भी घोटाला हो रहा है तो उसे बंद किया जाए. लेकिन इसे ही आधार बना कर सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. लेकिन हम डरनेवाले नहीं हैं. समय आने पर उसकी साजिशों का पर्दाफाश किया जाएगा. राजनीतिक और कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ी जाएगी और यह लड़ाई हम जीतेंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बिल पेश किया, मॉब लिंचिंग और नाबालिग से रेप पर मौत की सजा
    Next Article पूर्वी भारत में देश के विकास का मजबूत इंजन बनने की क्षमता : प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version