Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जो बंटवारे की बलि चढ़े, उन्हें प्रधानमंत्री ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर किया नमन
    देश

    जो बंटवारे की बलि चढ़े, उन्हें प्रधानमंत्री ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर किया नमन

    adminBy adminAugust 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर भावपूर्ण संदेश लिखा है। उन्होंने साल 1947 में बंटवारे की बलि चढ़ी आत्माओं को नमन किया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा है-‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। इसके साथ ही यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन।’

    उल्लेखनीय है कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत आज 14 अगस्त को देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शाम पांच बजे विस्थापित परिवारों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। देश के सभी जिलों में विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम होंगे। नई पीढ़ी को बंटवारे की कहानी के सच से अवगत कराया जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने 2021 में घोषणा की थी कि अब से हर साल 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिमला के समरहिल में भूस्खलन से मंदिर ध्वस्त, दो दर्जन लोग मलबे में दबे, तीन शव बरामद
    Next Article प्रधानमंत्री ने दुनिया के सबसे बड़े क्विज ‘जिज्ञासा’ के विजेताओं को बधाई दी
    admin

      Related Posts

      कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत

      June 11, 2025

      इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित

      June 11, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version