Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कश्मीर: लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू के जनाजे में आतंकियों ने की हवाई फायरिंग
    Top Story

    कश्मीर: लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू के जनाजे में आतंकियों ने की हवाई फायरिंग

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 17, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर: सेना की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जुनैद मट्टू के अंतिम संस्कार के दौरान शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में कई सशस्त्र आतंकवादियों ने सम्मान में बंदूक की गोलियां दागीं। जुनैद के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मट्टू अपने दो सहयोगियों के साथ जिले के अरवनी गांव में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। उसे खुदवानी गांव में दफनाया गया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कमांडर को दफनाए जाने से पहले लोगों ने अंतिम संस्कार की रस्म के तौर पर चार बार नमाज पढ़ी। यह भी बताया गया कि उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आसपास के इलाकों और यहां तक कि दक्षिण कश्मीर के अन्य इलाकों से भी लोग आए थे। सुरक्षा बलों ने किसी प्रकार की हिंसा से बचने के लिए लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दे दी। पुलिस ने बताया कि कुख्यात आतंकवादी जुनैद लश्कर का जिला कमांडर था और वह कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।

    जुनैद मट्टू गुरुवार को कुलगाम के बोगंद क्षेत्र में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या में भी शामिल था। इसके अलावा पिछले साल अनंतनाग में एक बसअड्डे के पास एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की हत्या में भी उसका हाथ था। वह आर्मी की 12 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। मट्टू के साथ नासिर और आदिल नाम के दो आतंकियों को भी पुलिस ने मार गिराया। ये दोनों आतंकी पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुए थे। मुठभेड़ की जगह से हथियार, गोला बारूद और ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

    आतंकवादियों के ठिकाने का घेराव करते वक्त स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान गोलीबारी में दो लोग मारे गए। प्रवक्ता ने कहा, ‘कुछ आतंकवादियों ने भीड़ के बीच से सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की।’

    लश्कर आंतकवादियों ने बदला लेते हुए शुक्रवार शाम को एक पुलिस जीप पर हमला कर दिया और थाना प्रभारी सहित छह पुलसिकर्मियों की हत्या कर दी और उनके शवों को साथ बर्बरता की। प्रशासन ने शनिवार को श्रीनगर और घाटी में अन्य संवेदनशील जगहों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि अलगाववादियों ने लश्कर आतंवादियों के मारे जाने के विरोध में बंद का आह्वान किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोच के लिए दो लाइन की CV पर पहली बार बोले सहवाग- कहा ऐसा है तो मेरा नाम की काफी है
    Next Article ईशा देओल ने अमृता राव को मारा थप्पड़ : जाने क्यों
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

    June 9, 2025

    ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

    June 9, 2025

    प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

    June 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
    • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
    • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
    • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
    • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version