Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इतिहास के पन्नों में 16 अगस्तः खामोश हो गई अटल आवाज
    देश

    इतिहास के पन्नों में 16 अगस्तः खामोश हो गई अटल आवाज

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    समावेशी राजनीति की पहचान रखने वाले ओजस्वी वक्ता के रूप में जन-जन में लोकप्रिय अटल आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई।भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को शाम करीब पांच बजे निधन हो गया।

    भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में शामिल रहे अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने। पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने वाजपेयी की सरकार सिर्फ 13 दिन ही रह पाई। 1998 में वे दूसरी बार प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार 13 महीने चली। तीसरी बार वे 1999 में प्रधानमंत्री बने और पूरे पांच वर्षों का सफलतम कार्यकाल पूरा किया। पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले वाजपेयी पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने। नेता के तौर पर उन्होंने देश में गठबंधन की राजनीति को सफल साबित करके दिखाया। उनके कार्यकाल के दौरान परमाणु परीक्षण से लेकर कारगिल युद्ध में विजय तक देश ने कई उपलब्धियां हासिल की।

    25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी की प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर में ही हुई। उन्होंने स्नातकोत्तर के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में आए और राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन का संपादन किया। 1957 में जनसंघ ने उन्हें तीन लोकसभा सीटों लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर से चुनाव लड़ाया। लखनऊ में उनकी हार हुई, मथुरा में जमानत जब्त हो गई लेकिन बलरामपुर सीट से चुनाव जीत कर वे दूसरी लोकसभा के सदस्य बने। यह पांच दशक के उनके संसदीय जीवन की शुरुआत थी।

    1977 में जनता पार्टी सरकार में विदेश मंत्री बने अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी विशिष्ट पहचान छोड़ी। विदेश मंत्री रहते उन्होंने संयुक्त राष्ट्र अधिवेशन में हिन्दी में भाषण देकर वैश्विक रूप से मातृभाषा को प्रतिष्ठित करने का कार्य किया। 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और वे इसके संस्थापक सदस्य एवं पार्टी अध्यक्ष बने। 2009 में उन्होंने राजनीति से संन्यास की घोषणा की। 2014 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। नरेन्द्र मोदी सरकार ने उनके जन्मदिन 25 दिसंबर को गुड गवर्नेंस डे के रूप में मनाने की घोषणा की।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1787ः तुर्की ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1886ः रामकृष्ण परमहंस ने गोधूलि वेला में अंतिम सांस ली।

    1906ः दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भीषण भूकंप में 20 हजार लोगों की मौत।

    1946ः बंगाल में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के, हजारों लोगों की जान गई।

    1960ः साइप्रस को ब्रिटेन से आजादी मिली।

    1990ः चीन ने पहला परमाणु परीक्षण किया।

    2012ः विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजसप्रीत बुमराह की अगुवाई में आयरलैंड के लिए रवाना हुई भारतीय टीम
    Next Article जनता के सहयोग से एक सशक्त झारखंड का निर्माण करना हमारा संकल्प : हेमंत सोरेन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version