Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल के शिमला मंदिर भूस्खलन हादसे में लापता तीन लोगों के और शव बरामद, 16 की तलाश जार
    देश

    हिमाचल के शिमला मंदिर भूस्खलन हादसे में लापता तीन लोगों के और शव बरामद, 16 की तलाश जार

    adminBy adminAugust 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल स्थित शिव बावड़ी मंदिर भूस्खलन हादसे में लापता लोगों में से तीन के शव मंगलवार को बरामद किए गए। इनमें दो शव महिला और एक पुरुष का है। इनकी शिनाख्त की जा रही है। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक 11 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं।

    नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह 06 बजे प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार को आठ शव बरामद किए गए थे। देर शाम घटनास्थल पर फ्लड आने से रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था। आज बारिश न होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई है। कम से कम 16 लोग अभी भी लापता हैं। ये हादसे के वक्त मंदिर में मौजूद थे।

    एक दिन पहले यानी सोमवार सुबह करीब सवा 07 बजे भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आने से शिव बावड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया था। भूस्खलन इतना ख़ौफ़नाक था कि मंदिर का नामो निशान ही मिट गया। मंदिर में मौजूद दो दर्जन से अधिक लोगों को बच निकलने का समय तक नहीं मिला। भूस्खलन के बाद घटनास्थल पर तबाही का मंजर देखा गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस भयानक हादसे ने दो मासूम बच्चियों सहित सात लोगों के एक परिवार को मौत की नींद सुला दिया।

    हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के दो प्रोफेसर हादसे के बाद लापता हैं। विश्वविद्यालय में गणित विभाग के अध्यक्ष प्रेमलाल शर्मा, उनकी पत्नी, बेटा और गणित की ही प्रोफेसर मानसी हादसे के बाद लापता हैं। प्रोफेसर प्रेमलाल शर्मा बिलासपुर और मानसी सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की मूल निवासी हैं। मानसी के पति हरीश का शव पिछले कल बरामद कर लिया गया। वह प्रदेश हाई कोर्ट में वकील थे। सोमवार दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में राहत एवं बचाव दलों को लापता दोनों प्रोफेसर का कोई सुराग नहीं मिला है। ये परिवार संग मंदिर में जलाभिषेक के लिए आये थे कि एकाएक आये भूस्खलन ने पलभर में मंदिर को तबाह कर दिया।

    मृतकों की शिनाख्त संतोष (58) पत्नी पवन, अमन (34) पुत्र पवन, शेयशा (4) पुत्री अमन, सुयशा (2) पुत्री अमन, किरण (55) पत्नी प्रदीप, संजय ठाकुर (48) पुत्र मोहन सिंह, अमित ठाकुर (48) और हरीश कुमार (43) के तौर पर हुई है।

    करीब 150 साल पुराना यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। श्रावण के महीने में मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा रहता था। पिछले कल सोमवार का दिन होने के चलते मंदिर में हवन यज्ञ और खीर के प्रसाद की तैयारी चल रही थी। इससे पहले भूस्खलन ने मंदिर को ध्वस्त कर दिया।

    भूस्खलन और बाढ़ से एक दिन में 41 मौतें
    राज्य में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में सोमवार को 41 लोगों की जान गई। शिमला, मंडी और सोलन जिलों में भारी जनहानि हुई है। भूस्खलन से हुई तबाही को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आज आयोजित हो रहे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा दी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक राज्य में भूस्खलन से चार नेशनल हाइवे सहित 857 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 4285 बिजली ट्रांसफार्मर और 889 पेयजल परियोजनाएं ठप हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल में भूमि घोटाला मामले में पूर्व मुख्य सचिव पौडेल से 8 घंटे तक पूछताछ
    Next Article भारत विरोधी शक्तियों से होना होगा सावधान : मोहन भागवत
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए

      May 27, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version