Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेपाल में सोना तस्करी मामले में चार चीनी नागरिक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
    Breaking News

    नेपाल में सोना तस्करी मामले में चार चीनी नागरिक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 16, 2023Updated:August 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू की एक अदालत ने एक क्विंटल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए चार चीनी नागरिकों को बुधवार को पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने सोना तस्करी में संलिप्त चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया था। इस मामले में अब तक 10 चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी कुबेर कडायत ने बताया कि सोना तस्करी में गिरफ्तार चार चीनी नागरिकों में तीन पुरुष और एक महिला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही उन्हें काठमांडू की जिला अदालत में पेश कर पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया है। सीआईबी के एक जांच अधिकारी ने बताया कि आज रिमांड पर लिए गए चीनी नागरिकों को पहले से पुलिस रिमांड पर चल रहे अन्य चीनी नागरिकों के साथ आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि सोना तस्करी के मामले में पुलिस ने सबसे पहले एक चीनी नागरिक को एयरपोर्ट से चीन जाते समय गिरफ्तार किया था। उसके बयान के आधार पर चीनी मूल के एक वियतनामी और एक भारतीय पासपोर्टधारी नागरिक को गिरफ्तार किया था। इसके कुछ दिन बाद ही दावा छिरिंग नाम के एक तिब्बती नागरिक को गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन पहले ही सीआईबी ने दो अन्य चीनी नागरिकों को एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया था जब वो चीन भागने की फिराक में थे। इन छह चीनी नागरिकों के बाद आज चार अन्य की गिरफ्तारी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूएई के छात्र अबूधाबी में दिल्ली IIT के कैंपस का स्वागत करने काे हैं उत्सुक
    Next Article चीन सीमा पर बीआरओ ने शुरू किया दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण
    azad sipahi

    Related Posts

    संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

    November 10, 2025

    अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

    November 10, 2025

    ‘इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता समाप्त, नहीं दूर हो सके मतभेद’

    November 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version