Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»निषादराज किला पर नहीं रहेगी मस्जिद : केशव मौर्य
    राज्य

    निषादराज किला पर नहीं रहेगी मस्जिद : केशव मौर्य

    adminBy adminAugust 16, 2023Updated:August 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अयोध्या और श्रृंगवेरपुर धाम का एक जैसा सम्मान बताया
    गोरखपुर। निषाद पार्टी की स्थापना के 8वें वर्ष में प्रवेश करने पर आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान श्रीराम की अयोध्या और श्रृंगवेरपुर धाम का एक जैसा सम्मान है। दोनों ही स्थल बहुत पवित्र हैं। भगवान श्रीराम और निषादराज अप्रतिम मित्रता का प्रतीक है।

    उन्होंने कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम वर्ष 2014 के बाद से विकास की गति में आया। श्रृंगवेरपुर धाम में दूसरे देश और प्रदेशों से लोग आते हैं। कलयुग में संजय निषाद और निषाद पार्टी की मित्रता विश्व के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी से है। त्रेता की भांति ही कलयुग में इस मित्रता को कोई तोड़ नहीं सकता है।

    उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष संघर्षों के प्रतीक हैं। संजय निषाद जी, निषाद समाज के सबसे बड़े पैरोकार के तौर पर उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में बैठे हैं। त्रेतायुग में निषादराज और भगवान श्रीराम की मित्रता हुई थी।

    केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या में कारसेवा करके राम मंदिर का विवादित ढांचा गिराया गया। निषाद राज क़िला चाहे 300 फीट हो या 3000 फ़ीट नीचे हो, किन्तु मस्जिद वहां नहीं रह पाएगी। उन्होंने कहा कि देश में जब राम मंदिर बन सकता है, अनुच्छेद 370 हट सकता है, 04 करोड़ ग़रीब लोगों को पक्के आवास मिल सकते हैं, 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन मिल सकता है, 220 करोड़ लोगों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लग सकती है तो निषाद समाज के संकल्प और सपने को उचित तरीक़े और उचित समय पर ज़रूर पूरा किया जा सकता है।

    उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि आगामी कुंभ में संगम नगरी प्रयागराज में आस्था की डुबकी के साथ श्रृंगवेरपुर धाम के दर्शन के लिए व्यापक मार्ग तैयार होगा। आयोध्या से श्रृंगवेरपुर की सड़क को फोरलेन बनाने के साथ इसकी शुरुआत की जा रही है। डबल इंजन की सरकार ग़रीब कल्याण के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकतर ग़रीब लोगों को आवास मिला है। देश में 04 करोड़ ग़रीबों को आवास दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल कार्यकाल की वजह से श्रृंगवेरपुर धाम बन रहा है।

    उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी सुप्रीमो और उनके परिवार का निषाद आरक्षण को लेकर बहुमूल्य योगदान रहा है। इसको भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी और भाजपा का रिश्ता कभी ख़त्म नहीं होगा। निषाद समाज की उमड़ी भीड़ को देखकर विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा होगा। यही साथ उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा जीतने का आधार बनेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची डीसी ने जेएससीए को अमिताभ की पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रम नहीं करने के दिए निर्देश
    Next Article उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा जारी, हेलंग में 02 की मौत, मदमहेश्वर में अब तक 133 लोगों को सुरक्षित निकाला
    admin

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

      July 28, 2025

      सावन माह की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

      July 28, 2025

      पटना के सम्राट होटल में लगी आग, खिड़की से कूदे लोग

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version