Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर वैश्विक चुनौतियों का सुरक्षित समाधान : प्रधानमंत्री
    देश

    भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर वैश्विक चुनौतियों का सुरक्षित समाधान : प्रधानमंत्री

    adminBy adminAugust 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए स्केलेबल, सुरक्षित और समावेशी समाधान प्रदान करता है। उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित जी 20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को भेजे गए वीडियो संदेश में यह बात कही।

    उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता की भावना के घर बेंगलुरु शहर में अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था पर चर्चा करने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। प्रधानमंत्री ने पिछले 9 वर्षों में भारत में हुए अभूतपूर्व डिजिटल परिवर्तन के लिए 2015 में डिजिटल इंडिया पहल की शुरुआत को श्रेय दिया। इस परिवर्तन के स्केल, गति और दायरे पर की चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भारत के 850 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का उल्लेख किया। उन्होंने यह लोग दुनिया में सबसे सस्ती डेटा लागत का आनंद लेते हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने शासन में बदलाव लाने और इसे अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर जोर दिया और 1.3 अरब से अधिक लोगों को कवर करने वाला भारत का अद्वितीय डिजिटल पहचान मंच आधार का उदाहरण दिया। उन्होंने जेम त्रिमूर्ति- जन धन बैंक खाते, आधार और मोबाइल का उल्लेख किया, जिसने वित्तीय समावेशन और यूपीआई भुगतान प्रणाली में क्रांति ला दी है, जहां हर महीने लगभग 10 बिलियन लेनदेन होते हैं और वैश्विक वास्तविक समय भुगतान का 45 प्रतिशत भारत में होता है। प्रधानमंत्री ने सिस्टम में लीकेज को रोकने और 33 बिलियन डॉलर से अधिक की बचत करने वाले प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण पर भी प्रकाश डाला।

    प्रधानमंत्री ने एआई-संचालित भाषा अनुवाद मंच, भाषिनी के विकास का भी उल्लेख किया जो भारत की सभी विविध भाषाओं में डिजिटल समावेशन का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि भारत का डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा वैश्विक चुनौतियों के लिए स्केलेबल, सुरक्षित और समावेशी समाधान प्रदान करता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “प्राचीन परंपराओं से लेकर नवीनतम तकनीकों तक, भारत के पास हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।”

    उन्होंने कहा कि ऐसी विविधता के साथ, भारत समाधान के लिए एक आदर्श परीक्षण प्रयोगशाला है। उन्होंने रेखांकित किया कि जो समाधान भारत में सफल होता है उसे दुनिया में कहीं भी आसानी से लागू किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत अपने अनुभवों को दुनिया के साथ साझा करने के लिए तैयार है और उन्होंने कोविड महामारी के दौरान वैश्विक भलाई के लिए पेश किए जा रहे कोविन प्लेटफॉर्म का उदाहरण दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत ने एक ऑनलाइन ग्लोबल पब्लिक डिजिटल गुड्स रिपॉजिटरी – इंडिया स्टैक बनाया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी खासकर ग्लोबल साउथ के लोग पीछे न छूटें।

    प्रधानमंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कार्य समूह एक जी20 वर्चुअल ग्लोबल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर रिपॉजिटरी बना रहा है और रेखांकित किया कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कॉमन फ्रेमवर्क पर प्रगति से सभी के लिए एक पारदर्शी, जवाबदेह और निष्पक्ष डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने डिजिटल कौशल की क्रॉस कंट्री तुलना की सुविधा के लिए एक रोडमैप विकसित करने और डिजिटल कौशल पर एक वर्चुअल उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के प्रयासों का भी स्वागत किया। यह देखते हुए कि वैश्विक स्तर पर फैलने के कारण डिजिटल अर्थव्यवस्था को सुरक्षा खतरों और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, प्रधानमंत्री ने बताया कि सुरक्षित, विश्वसनीय और लचीली डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए जी20 उच्चस्तरीय सिद्धांतों पर आम सहमति बनाना महत्वपूर्ण है।

    प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जी न20 देशों के पास समावेशी, समृद्ध और सुरक्षित वैश्विक डिजिटल भविष्य की नींव रखने का एक अनूठा अवसर है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से वित्तीय समावेशन और उत्पादकता को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने किसानों और छोटे व्यवसायों द्वारा डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने, वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए रूपरेखा स्थापित करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए एक रूपरेखा विकसित करने का सुझाव दिया। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि मानवता के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित समाधानों का एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें केवल चार सी की आवश्यकता है – दृढ़ विश्वास, प्रतिबद्धता, समन्वय और सहयोग।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री बताएं शिव सोरेन, हेमंत कुमार सोरेन और दुर्गा प्रसाद सोरेन कौन हैं : बाबूलाल मरांडी
    Next Article गृह मंत्रालय का वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करने वाला : प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version