Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छात्र की छुरा घोंप कर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार
    Breaking News

    छात्र की छुरा घोंप कर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बांदा। जिले के देहात कोतवाली अंतर्गत ग्राम जौरही में रविवार की रात घर के बाहर बैठे छात्र ने घर के सामने से गुजरे व्यक्ति को नमस्कार कर यह पूछ लिया ‘कहां से आ रहे हो।’ इतना सुनते ही उस व्यक्ति ने छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन और पेट पर चाकू के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में रात में ही अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    जौरही गांव निवासी राजेंद्र कुमार का सबसे बड़ा बेटा प्रेमचंद्र (21) बीए का छात्रा था। रविवार रात वह घर के बाहर बैठा था। तभी घर के सामने से गांव निवासी राजू आरख गुजरा। प्रेमचंद्र ने उसे टोकते हुए नमस्कार किया। इसके बाद पूछ लिया कि देर रात कहां से आ रहे हो। यह बात राजू को नागवार गुजरी। उसने प्रेमचंद्र को गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध पर कमर में खोसा चाकू निकाला और प्रेमचंद्र पर हमलाकर दिया। परिवार और आसपास के लोग हल्ला-गुहार सुनकर दौड़े। इससे पहले राजू चाकू से गर्दन, पेट और हाथ में कई वार कर चुका था। इससे प्रेमचंद्र लहूलुहान हो गिर पड़ा। हमलावर चाकू दिखाते हुए मौके से भाग निकला।सूचना पर रात में एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर अंबुज त्रिवेदी देहात कोतवाली फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचीं। देर रात ही आरोपित को हिरासत में ले लिया गया।

    इस बारे में मृतक के पिता ने बताया कि हमलावर को बेटे ने टोंक दिया था। जिससे वह गाली-गलौज करने लगा और बेटे को घसीट कर अपने घर की तरफ ले गया। जहां चाकू से हमला करके मेरे बेटे की जान ले ली। हमले के दौरान उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपित राजू आरख आपराधिक किस्म का है। प्रतापगढ़ में पट्टी क्षेत्र से स्मैक, चरस आदि लाकर सप्लाई करता है। उसके घरवाले भी इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं।

    पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल का कहना है कि गांव के राजू और प्रेमचंद के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ था इसी विवाद के चलते राजू ने प्रेमचंद पर चाकू से हमला किया जिससे प्रेमचंद की मौत हो गई। हमलावर को हिरासत में लेकर उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द चार्जशीट भेज कर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में ससुराल वालों ने गला दबा की विवाहिता की हत्या
    Next Article DSP राजेंद्र दुबे को ED का समन, 4 सितंबर को होगी पूछताछ के लिए बुलाया
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट

      May 10, 2025

      बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

      May 8, 2025

      बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकानदार को मारी गोली

      April 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version