Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चंद्रयान-3 की लैंडिंग को प्रदर्शित करने के लिए इसरो ने की खास तैयारी
    देश

    चंद्रयान-3 की लैंडिंग को प्रदर्शित करने के लिए इसरो ने की खास तैयारी

    adminBy adminAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश को गौरवान्वित कर देने वाले चंद्रयान -3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का हर कोई साक्षी बनना चाहता है। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) ने खास तैयारी की है। वैज्ञानिक आश्वस्त हैं कि इसरो का यह मिशन सफल होगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा।

    चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 17:27 बजे शुरू होगा। इसरो अपने केंद्र से शाम को इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण करेगा। इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर लोग इसे सीधे देख सकेंगे। इसके साथ यू-ट्यूब पर भी इसके प्रसारण को देखा जा सकेगा।

    नेहरू तारामंडल में लगाई गईं दो बड़ी स्क्रीनः मून मिशन के महत्व और इससे जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां लोग आज नेहरू तारामंडल में प्राप्त कर सकते हैं। यहां भी इसरो की लाइव फीड को दो बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की व्यवस्था की गई है। तारामंडल में आधे घंटे का मून शो दिखाया जा रहा है, जिसमें चंद्रमा विज्ञान, और चंद्रमा पर अन्य अंतरिक्ष मिशन के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसमें चंद्रयान 2 के लैंडिंग के बारे में भी बताया जा रहा है। आम जनता के लिए मून शो सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। इसे दोपहर 1 बजे, दोपहर 3 बजे, शाम 5 बजे और शाम 6 बजे दिखाया जाएगा। यह एक 2डी शो है। दोपहर 12 बजे, दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे 3डी शो दिखाया जाएगा।

    तारामंडल के अधिकारियों के मुताबिक उनके कर्मचारी दिन भर लगातार मीडिया और आम जनता को उनके सवालों का जवाब देंगे। तारामंडल इसरो के लाइव फीड के साथ चंद्रयान 3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाएगा। लाइव फीड तारामंडल के गैलरी क्षेत्र में दो एलईडी स्क्रीन पर चलेगी और तारामंडल थियेटर के अंदर प्रोजेक्टर के माध्यम से वास्तविक लैंडिंग से आधे घंटे पहले चलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की महत्वाकांक्षी यात्रा पर है भारत : गिरिराज सिंह
    Next Article मिजोरम में निर्माणाधीन रेल पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, उच्चस्तरीय जांच के आदेश
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version