Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मिजोरम में निर्माणाधीन रेल पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, उच्चस्तरीय जांच के आदेश
    Breaking News

    मिजोरम में निर्माणाधीन रेल पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 23, 2023Updated:August 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रेल मंत्रालय व प्रधानमंत्री राहत कोष से पीड़ितों के मुआवजा की घोषणा
    प्रधानमंत्री, रेलमंत्री के साथ मिजोरम व पश्चिम बंगाल केे मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक

    आइजल। मिजोरम में भैरबी को साईरंग से जोड़ने वाली कुरुंग नदी पर बुधवार को रेलवे का एक निर्माणाधीन पुल ढह जाने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री के जोराम थांगा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया। घटना में पीड़ित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राज्य कोष और रेल मंत्रालय ने मुआवजा देने की घोषणा की है। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए है, इसके लिए एक समिति भी गठित की गई है।

    बताया गया कि मिजोरम की राजधानी आइजोल से लगभग 20 किलोमीटर दूर साईरंग इलाके में बुधवार सुबह हर रोज की तरह लगभग 40 से 50 मजदूर कुरुंग नदी पर रेलवे के निर्माणाधीन पुल पर काम रहे थे।यह परियोजना के पुल संख्या 196 के घाट पी-4 की ऊंचाई 104 मीटर है, जो नई दिल्ली में स्थित कुतुबमीनार से 42 मीटर ऊंची है। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे यह निर्माणाधीन पुल का तीसरे और चौथे पिलर के बीच का लगभग 340 फुट की ऊंचाई से गार्डर गिर गया। गार्डर के मलबे में काम कर रहे मजदूर दब गए। इस हादसे में 17 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है।

    घटना की खबर मिलते ही पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महाप्रबंधक (निर्माण) विशेष ट्रेन से घटनास्थल पहुंचे। इसके अलावा पूसीरे ने 11 चिकित्सकों की टीम सिलचर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घटनास्थल पर मलबे से 17 मजदूरों के शव निकाले गए। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बताया कि घटना की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर बचाव कार्य युद्धस्थर पर किया गया।

    घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

    दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष और रेलवे ने मुआवजा की घोषणा की है। रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसी तरह प्रधानमंत्री राहत कोष से भी म़ृतकों के परिजनों को दो- दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। रेलवे ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एक समिति भी गठित की गयी है।

    घटना पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोराम थांगा ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस हादसे में मरने वाले कई मजदूर पश्चिम बंगाल के भी है। हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घटना पर दुख जताया है। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को मिजोरम सरकार से संपर्क कर हादसे के शिकार मालदा के मजदूरों के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने को कहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंद्रयान-3 की लैंडिंग को प्रदर्शित करने के लिए इसरो ने की खास तैयारी
    Next Article इसरो को चंद्रयान-3 के पांच बजकर 44 मिनट पर निर्धारित बिंदु पर पहुंचने का इंतजार, 06 बजकर 04 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार कैबिनेट में पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरी देने सहित 30 प्रस्तावों पर मुहर

      July 15, 2025

      अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे के 28 किमी स्ट्रेच में आज से टोल वसूली स्थगित

      July 15, 2025

      दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर इडी की छापेमारी

      July 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार कैबिनेट में पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरी देने सहित 30 प्रस्तावों पर मुहर
      • अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे के 28 किमी स्ट्रेच में आज से टोल वसूली स्थगित
      • दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर इडी की छापेमारी
      • रिश्वत मांगने संबंधि ऑडियो सामने आने के बाद मंत्री राजकुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा
      • यूक्रेन की अगली प्रधानमंत्री होंगी यूलिया स्विरीडेन्को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version