-जेएमएम पहले राज्य का सौदा किया अब जनता के वोट का सौदा कर रही
-झारखंड आंदोलन बेचने वाले अब जनता का वोट खरीदना चाहते हैं
डुमरी। डुमरी के भरखर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि मैंने 70 पंचायतों की यात्रा का संकल्प लिया है। इस यात्रा का उद्देश्य सरकार के विकास की पोल खोलना है। चुनाव तो पहले भी हुए हैं लेकिन इस चुनाव का विशेष महत्व है। इसके परिणाम से सरकार पर फर्क पड़ेगा। यह उपचुनाव एक तूफान है जो सरकार को उखाड़ने का काम करेगा। यूपीए का नाम बदल कर आइएनडीआइए बनाकर वोट मांग रहे हैं। यह सरकार राज्य संपदा को तो बेचने का काम कर ही रही है, साथ ही यहां के जनमानस के साथ सौदा करने का काम कर रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड आंदोलन को तो बेचने का काम किया ही है अब हेमंत सरकार वोट की भी खरीद फरोख्त को बढ़ावा देने का काम कर रही है। जनमत का अपमान कर रही है। सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने हरेक साल 5 लाख रोजगार देने की बात कही थी। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। तीन कमरों का मकान देने का वादा किया था। सरकार के ये वादे कहां है और किन लोगों को इसका लाभ मिला है इसका भी पता लगाने का प्रयास डुमरी के बहाने पंचायत यात्रा के जरिये किया जायेगा। बिनोद बाबू के विचार पर यह झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं चल रहा है वह तो इस विचार से दूर होता जा रहा है। बिनोद बाबू का नैरा था पढ़ो और लड़ो लेकिन आज का झारखंड मुक्ति मोर्चा नौजवानों के हाथ में किताब देने की जगह दारू की बोतल थमा दिये हैं। चौक-चौराहों पर आप को इस संस्कृति का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डुमरी से शिक्षा मंत्रालय लेकर दारू मंत्रालय देकर हेमंत सरकार कह रही है कि उसने डुमरी को सम्मान देने का काम किया है। अब यह जनता को तय करना है की यह सम्मान करने का काम किया है या घर कि बहू और कुर्मी समाज का अपमान करने का काम किया है। मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों द्वारा चूल्हा प्रमुख को टारगेट किये जाने पर सुदेश महतो ने कहा कि वह रामगढ़ को भी समझ नहीं पाये और डुमरी को भी नहीं समझ पा रहे हैं। सरकार के लिए उनके मंत्री स्टार प्रचारक हैं मेरे लिए मेरे चूल्हा प्रमुख स्टार प्रचारक हैं। डुमरी की जनता से उन्हें अपील करते हुए कहा कि हमारा संबंध केवल चुनाव तक का नहीं है बल्कि आने वाले 28 साल का हमारा संबंध बना रहे यह तैयारी करनी है। 8 तारीख को आपकी तैयारी यह है कि एक भी वोट छूटे न और एक भी वोट लुटे न। झामुमो के लोग संथाल परिवार की बात करते हैं। संथाल का सबसे बड़ा नेता कौन? सिद्धो कान्हू उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी को नौकरी देने की जगह मुख्यमंत्री ने मंडल मुर्मू को रोजगार और आजीविका के साधन अपनाने को कहना बेहद हास्यपद है। सुदेश महतो ने जनता से अपील किया कि भय, भूख और भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने वाली सरकार के खिलाफ अपने अधिकार का प्रयोग करें और डुमरी और राज्य में बदलाव का वाहक बनें।
पहले यूपीए अब आइएनडीआइए बनकर जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं: सुदेश महतो
Previous Articleइडी की जांच से भागनेवाले हेमंत सोरेन बाबूलाल मरांडी पर लगा रहे अनर्गल आरोप: लक्ष्मीकांत वाजपेयी
Next Article झारखंड में अब लोग अमन-चैन से रह रहे हैं: हेमंत सोरेन
Related Posts
Add A Comment