Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश में सबसे पहले भगवान महाकाल को बंधेगी राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा महाभोग
    देश

    देश में सबसे पहले भगवान महाकाल को बंधेगी राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा महाभोग

    adminBy adminAugust 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा और देशभर में सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधी जाएगी। तड़के तीन बजे मंदिर के पट खुलेंगे, तत्पश्चात भस्म आरती में भगवान महाकाल को पुजारी परिवार द्वारा राखी बांधकर रखाबंधन पर्व की शुरूआत की जाएगी। इस दौरान भगवान को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी लगाया जाएगा।दिनभर महाप्रसादी का वितरण होगा।

    मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि परम्परा के अनुसार, देशभर में सभी त्योहार सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर में जाते हैं। इसमें रक्षाबंधन भी शामिल है। इसके साथ ही श्रावणी पूर्णिमा पर भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाने की परंपरा है। इस बार भी पुजारी परिवार द्वारा भक्तों के सहयोग से भगवान को महाभोग लगाया जाएगा। पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान को राखी बांधेंगी। अभिषेक स्थल पर महाभोग के साथ भगवान के मुखारविंदों के दर्शन होंगे। मंदिर में आकर्षक पुष्प सज्जा होगी। मान्यता है कि श्रावण में मासपर्यंत उपवास रखने वाले भक्त श्रावण मास की समाप्ति पर रक्षाबंधन के दिन भगवान महाकाल को अर्पित लड्डू भोग प्रसादी ग्रहण कर पारणा करते हैं।

    उन्होंने बताया कि श्री सिद्धक्षेत्र वाल्मीकि धाम आश्रम में 31 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जाएगा। भगवान जाहरवीर गोगादेवजी की छड़ियों का मेला लगेगा। देशभर से गोगादेवजी की छड़ियां आश्रम पहुंचेंगी। शाम को महाकालेश्वर मंदिर में श्री वाल्मीकि धामपीठधीश्वर राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथजी महाराज द्वारा भगवान महाकाल व गोगादेवजी का मिलन कराया जाएगा। पश्चात अतिथि छड़ियों का पूजन करेंगे। पश्चात छड़ी चल समारोह की शुरुआत होगी।

    चल समारोह महाकाल मंदिर से शुरू होकर पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, ढाबारोड, दानीगेट, अनंतपेठ, जूना सोमवारिया, गोंसा दरवाजा, वाल्मीकिधाम चौराहा, बड़नगर रिंग रोड होते हुए श्री वाल्मीकि धाम आश्रम पहुंचेगा। यहां रात्रि पर्यंत गोगा गायन होगा। इस बार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के विभिन्न जिलों व शहरों से छड़ियां, अखाड़े, गायन पार्टियां, संतगण व सत्संगी भुजारिया पर्व में शामिल होने उज्जैन आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल: चलती स्कॉर्पियो पर पहाड़ से पत्थर गिरा, 3 की मौत, 8 घायल
    Next Article उज्जैन: महाकाल को बंधी पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version