Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री 14 सितम्बर को बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ के निवेश कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
    देश

    प्रधानमंत्री 14 सितम्बर को बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ के निवेश कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    adminBy adminSeptember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रदेश के विकास और जनकल्याण का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेंगे विकास रथ: मुख्यमंत्री
    -विकास किया है-विकास करेंगे की थीम पर 127 विकास रथ प्रदेश में 40 दिनों तक भ्रमण करेंगे

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 14 सितम्बर को सागर जिले के बीना के बीपीसीएल पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निवेश का भूमिपूजन करेंगे। बीना रिफाइनरी के पास पेट्रो केमिकल्स उत्पादन के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश होने जा रहा है। प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश और होने वाला जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

    यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले विकास रथों को रवाना करने के बाद दी। आमजन को अवगत कराने के लिए ये विकास रथ “विकास किया है-विकास करेंगे” की थीम पर आधारित हैं। उन्होंने विकास रथों को जिलों की यात्रा के लिए रवाना किया। यह रथ ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 40 दिनों तक भ्रमण करेंगे। प्रदेश में कुल 127 विकास रथ चलाये जा रहे हैं।

    हमारी सरकार ने प्रदेश को विकसित राज्यों की पंक्ति में लाकर खड़ा किया
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश को देश के विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रदेशवासियों को यह बताएं कि प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के लिए हमने क्या-क्या कार्य किए हैं। हमारे विकास रथ हमारी उपलब्धियों और रिपोर्ट कार्ड को जनता के सामने रखेंगे। सड़कें, सिंचाई की व्यवस्था, अर्थव्यवस्था की प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली के प्रबंध आदि हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। गाँव-शहरों का विकास, फसलों का उत्पादन, प्रदेश में आने वाला निवेश निरंतर बढ़ा है। प्रचार रथ के द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

    प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित फिल्में प्रदर्शित करेंगे विकास रथ
    विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जाएंगे। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई जाएगी। इसके साथ रघुवीर यादव द्वारा गाया गया मध्य प्रदेश गान, मध्य प्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्य प्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्य प्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्य प्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाडली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिलों में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार करेंगे।

    इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद वीडी शर्मा, भोपाल महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए 7 सितंबर से बक्सर से भागलपुर तक की पदयात्रा
    Next Article पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने राज्य में लागू है छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020
    admin

      Related Posts

      देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत

      June 1, 2025

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      कर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      • गाजा में 13 मई को सिलसिलेवार एयरस्ट्राइक में मारा गया हमास नेता मुहम्मद सिनवार: आईडीएफ
      • सर्राफा बाजार : सोने के भाव में मामूली तेजी, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
      • बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version