Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News» 7 विस सीटों पर उप चुनाव के नतीजेः भाजपा ने जीती 3 सीटें, 4 पर विपक्षी गठबंधन
    Breaking News

     7 विस सीटों पर उप चुनाव के नतीजेः भाजपा ने जीती 3 सीटें, 4 पर विपक्षी गठबंधन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को हुए उप चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। नतीजों के मुताबिक भाजपा तीन सीटें जीतने में कामयाब हुई जबकि विपक्षी गठबंधन (आईएनडीए) में शामिल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और झामुमो एक-एक सीट जीतने में सफल रहे।

    भाजपा (3 सीटें)
    धनपुर विस सीटः सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा के खाते में आई तीन सीटों में त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है। त्रिपुरा की धनपुर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार बिंदुदेव नाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा उम्मीदवार कौशिक देबनाथ को 18871 मतों से पराजित किया।

    बोक्सानगर विस सीटः त्रिपुरा की बोक्सानगर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार तफ्फज्जल हुसैन ने माकपा के मिजान हुसैन को भारी अंतर से हराया। भाजपा ने यह सीट माकपा से छीनी। पिछले चुनाव में माकपा के समसुल हक ने जीत दर्ज की थी। उनके निधन के कारण यहां उप चुनाव हुआ।

    बागेश्वर विस सीटः भाजपा ने उप चुनाव में उत्तराखंड की बागेश्वर (सुरक्षित) सीट जीत कर अपना कब्जा बरकरार रखा। यहां भाजपा विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर दास की धर्मपत्नी पार्वती देवी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2405 मतों से हराया। 2007 से लगातार चार चुनावों में इस सीट पर चंदन दास ने जीत दर्ज की थी।

    कांग्रेस (1)
    पुथुपल्ली विस सीटः उप चुनाव में कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है। केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के बेटे चांडी ओमान ने जीत दर्ज की। उन्होंने माकपा उम्मीदवार जैक सी थॉमस को 37719 मतों से हराया। यह सीट राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

    समाजवादी पार्टी (1)
    घोसी विस सीटः उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बाजी मारी। सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को पराजित किया। दारा सिंह चौहान ने 2022 में सपा के टिकट पर इस सीट से चुनाव जीता था लेकिन विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। उसके बाद इस सीट पर उप चुनाव में भाजपा ने दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था।

    तृणमूल कांग्रेस (1)
    धुपगुड़ी विस सीटः पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। भाजपा विधायक बिष्णु पांडे के निधन से खाली हुई इस सीट पर हुए उप चुनाव में टीएमसी के निर्मल चंद्र रॉय ने भाजपा की तापसी रॉय को 4313 मतों से हराया। इस सीट पर माकपा प्रत्याशी ईश्वर चंद्र रॉय की जमानत जब्त हो गई।

    झामुमो (1)
    डुमरी विस सीटः झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर जीत के साथ सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपना कब्जा बरकरार रखा। झामुमो विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर झामुमो की बेबी देवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांटे की टक्कर में आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को पराजित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने की मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक
    Next Article एशिया कप: एसीसी ने की भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए रिजर्व डे की घोषणा
    azad sipahi

      Related Posts

      नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

      April 26, 2026

      छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

      April 25, 2026

      देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा

      April 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
      • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
      • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
      • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
      • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version