Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भाजपा ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर राज्यपाल को प्रदेश सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
    राज्य

    भाजपा ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर राज्यपाल को प्रदेश सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

    adminBy adminSeptember 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश की राजधानी से लेकर हर शहर-नगर और गाँवों में लगातार बढ़ रहे अपराधों के परिप्रेक्ष्य में शनिवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलकर प्रदेश के कुशासन, बढ़ते अपराधों, महिला असुरक्षा आदि मुद्दों पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

    भाजपा ने प्रदेश के संवैधानिक संरक्षक होने के नाते राज्यपाल से महिलाओं पर हो रही दरिंदगी जैसे छेड़छाड़, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और बलात्कार के बाद हत्या, मासूम बच्चियों के साथ अनाचार को रोकने में अयोग्य, अक्षम और भ्रष्ट सरकार पर कार्रवाई के लिए निर्देश देकर जनता की सुरक्षा प्रदेश को एवं अपराधियों-आतंकियों के चंगुल से मुक्त कराने का आग्रह किया।

    भाजपा ने राज्यपाल हरिचंदन को सौंपे गए अपने ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश के संसाधन की बेदर्दी से लूट-खसोट करने, घपले-घोटालों की श्रृंखला बना छत्तीसगढ़ को देशभर में बदनाम करने वाली कांग्रेस सरकार के पास शासन करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जरा भी फुरसत नहीं है। इस कारण शांति का टापू रहा अपना प्रदेश देखत-ही-देखते अपराधगढ़ में बदल गया है। शासन की शह के कारण अपराधियों के हौसले तो बुलंद हैं ही, स्वयं कांग्रेस के नेतागण भी सत्ता के मद में जघन्य अपराध आदि करने से परहेज नहीं कर रहे। ऐन शिक्षक दिवस के दिन कांग्रेस के सचिव स्तर के एक नेता द्वारा एक आदिवासी शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की वारदात ने हमें शर्मसार किया है। इसी तरह रायपुर से लगे मंदिरहसौद में रक्षाबंधन के दिन ही दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कोरबा में मंत्री के करीबी कांग्रेस के प्रदेश सचिव द्वारा आदिवासी महिला से छेड़छाड़, सुकमा में पांच वर्ष की बच्ची के साथ छात्रावास में दुष्कर्म, समेत ऐसी तमाम घटनाओं में सीधे तौर पर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और समर्थकों का हाथ होना सामने आया है। अनेक जगह तो पीड़िता के परिवार को रपट तक दर्ज करने में विफल होने पर आत्महत्या की कोशिश तक करने की खबर सामने आई है। अलावे इसके, दर्ज मामलों के अनुसार भी कांग्रेस शासन में 6 हजार से अधिक केवल बलात्कार के मामले सामने आये हैं।

    भाजपा ने अपने ज्ञापन में राज्यपाल हरिचंदन को अवगत कराया कि स्थिति इतनी विकराल है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस की दलित नेत्री के साथ भी छेड़छाड़ एवं लज्जा भंग की कोशिश राष्ट्रीय नेत्री के सचिव द्वारा की गई। कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में केवल लूट और घोटाले से अपना और आलाकमान का घर भरना रह गया है, अतः कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इस सरकार की रत्तीभर भी दिलचस्पी नहीं है। भाजपा ने प्रदेश के संवैधानिक संरक्षक होने के नाते राज्यपाल से आग्रह किया है कि महिलाओं पर हो रही दरिंदगी जैसे छेड़छाड़, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और बलात्कार के बाद हत्या, मासूम बच्चियों के साथ अनाचार को रोकने में अयोग्य, अक्षम और भ्रष्ट सरकार पर कार्रवाई के लिए निर्देश देकर जनता की सुरक्षा एवं अपराधियों-आतंकियों के चंगुल से मुक्त कराने की पहल कीजिए।

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे भाजपा नेता
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. सरोज पांडेय, सांसद सुनील सोनी, विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक व पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहिले, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, पूर्व विधायक नंदें साहू, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल शामिल थे।

    भाजपा ने प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों, गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ अब पूरी तरह अपराधगढ़ बन गया है और प्रदेश जंगलराज कायम हो गया है। राज्यपाल हरिचंदन को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने इस बात से भी अवगत कराया कि प्रदेश सरकार अपनी प्रशासनिक क्षमता खो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होगा गुजरात की ई-विधानसभा की लॉन्चिंग
    Next Article छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : डॉ. रमन
    admin

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

      April 25, 2026

      देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा

      April 25, 2026

      कांग्रेस कभी चाहती ही नहीं कि महिला आरक्षण बिल पास हो, अब भ्रम फैला रहीः चिराग पासवान

      April 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
      • छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
      • देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा
      • जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
      • हुगली में राहुल गांधी की रैली, मोदी-ममता और वाम दलों पर साधा निशाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version