Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजार भी टूटे
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजार भी टूटे

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज सुबह से ही दबाव बना नजर आ रहा है।

    अमेरिका में अगस्त के महंगाई दर के आंकड़े इसी सप्ताह आने वाले हैं। उसके पहले बाजार में निवेशक काफी सतर्क होकर कारोबार कर रहे हैं। इसके साथ ही पिछले सत्र के दौरान टेक शेयरों में आई बड़ी गिरावट के वजह से भी वॉल स्ट्रीट के सूचकांक दबाव में कारोबार करते नजर आए। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,461.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 144.28 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,773.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.14 प्रतिशत कमजोर होकर 34,598.92 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते नजर आए। हालांकि सत्र के आखिरी दौर में खरीदारी के सपोर्ट की वजह से एफटीएसई इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,527.53 अंक के स्तर पर बंद होने में सफल रहा। दूसरी और सीएसी इंडेक्स ने 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,252.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.54 प्रतिशत टूट कर 15,715.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट का रुख बना नजर आ रहा है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 20,049 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32,693.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 0.06 प्रतिशत टूट कर 3,212.65 अंक के स्तर तक लुढ़क चुका है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,988.03 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,569.43 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.09 प्रतिशत टूट कर 2,534.27 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.65 प्रतिशत लुढ़क कर 1,535.46 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,915.06 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,109.88 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैश्विक दबाव के कारण लुढ़का घरेलू शेयर बाजार
    Next Article शुभमन गिल, रोहित शर्मा और कोहली आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में हुए शामिल
    azad sipahi

      Related Posts

      महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      July 11, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      July 11, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      July 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र
      • प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के नामित सदस्यों की उपलब्धियों का उल्लेख कर उन्हें बधाई दी
      • दिग्गज अभिनेता और पूर्व राजनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन
      • पंत के रन आउट पर राहुल ने कहा-‘यह हम दोनों के लिए निराशाजनक था’
      • लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत-इंग्लैंड दोनों की पहली पारी 387 रनों पर समाप्त, केएल राहुल ने जड़ा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version