Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शुभमन गिल, रोहित शर्मा और कोहली आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में हुए शामिल
    Breaking News

    शुभमन गिल, रोहित शर्मा और कोहली आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में हुए शामिल

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने एमआरएफ टायर्स आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा भारत के तीन खिलाड़ी रैंकिंग के शीर्ष 10 में हैं और जनवरी 2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है।

    गिल, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में 58 रन बनाए थे और पहले विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ 121 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी, एक स्थान ऊपर आ गए हैं जबकि शर्मा और विराट कोहली दो-दो स्थान आगे बढ़े हैं और क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ भी पिछले मैच में अर्धशतक बनाया था जबकि कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी खेली थी।

    रोहित, कोहली और शिखर धवन चार साल से अधिक समय पहले शीर्ष 10 में शामिल तीन बल्लेबाज थे, जबकि ये तीन सितंबर 2018 में बल्लेबाजी तालिका के शीर्ष छह में भी थे।

    आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से एक महीने से भी कम समय में शीर्ष 10 में पाकिस्तान के भी तीन बल्लेबाज हैं। कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर हैं और गिल पर 100 से अधिक रेटिंग अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि इमाम-उल-हक और फखर जमान क्रमशः पांचवें और 10वें स्थान पर हैं।

    नवीनतम साप्ताहिक अपडेट, जिसमें दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के तीन मैचों और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड श्रृंखला के दो मैचों को भी शामिल किया गया है, दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा अपने पिछले आठ वनडे मैचों में तीन शतक और दो अर्धशतक लगाकर शीर्ष 10 के करीब पहुंच गए हैं, वह 21 स्थान आगे बढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ 25वां स्थान था।

    ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविस वार्नर (एक स्थान ऊपर चौथे स्थान पर), ट्रैविस हेड (छह स्थान ऊपर 20वें स्थान पर) और मार्नस लाबुशेन (24 स्थान ऊपर 45वें स्थान पर) ने महत्वपूर्ण प्रगति की है, वहीं, केएल राहुल को 10 स्थान का फायदा हुआ है और वह 37वें और ईशान किशन दो पायदान ऊपर 22वें स्थान पर हैं।

    गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम ज़म्पा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में चार विकेट लेने के बाद पहली बार गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पांच में हैं। भारत के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव एशिया कप के दो मैचों में नौ विकेट लेने के बाद पांच स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ आठ पायदान ऊपर चढ़कर 21वें स्थान पर हैं, जबकि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आठ पायदान ऊपर 27वें और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 21 पायदान ऊपर 56वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों में भी पंड्या चार पायदान ऊपर छठे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (10 पायदान ऊपर 25वें स्थान पर) और तबरेज़ शम्सी (15 पायदान ऊपर 29वें स्थान पर) रैंकिंग में आगे बढ़ने वाले अन्य गेंदबाजों में शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजार भी टूटे
    Next Article ड़ेंगू के प्रति गर्भवती महिलाएं बरतें ज्यादा सावधानी : सिविल सर्जन
    azad sipahi

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version