अररिया। फारबिसगंज स्टेशन चौक पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने बिहार सरकार की ओर से किए गए जातीय जनगणना को सार्वजनिक रिपोर्ट करने की मांग की।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा पर जातीय जनगणना में भाजपा पर विघ्न डालने का आरोप लगाते हैं।अब जब जातीय जनगणना पूरी हो चुकी है तो बिहार सरकार को जातीय जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए।आखिर जातीय जनगणना होने के बावजूद बिहार सरकार की ओर से रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है,इसको लेकर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने सवाल खड़ा किया।
मौके पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अरुण निराला,रामजी प्रसाद,प्रसेनजीत चौधरी,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कन्नोजिया,महामंत्री सत्यवान मालाकार,प्रवीण साह,वीरेंद्र शर्मा,शिवराम शर्मा,बैजनाथ मंडल,भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मा,संजय दास,पांडव मालाकार,भवेश मंडल,हरिनंदन राम,आलोक सिंह आदि मौजूद थे।