Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»केंद्र सरकार जब मन हो तब चुनाव कराए, हम तैयार : नीतीश कुमार
    राजनीति

    केंद्र सरकार जब मन हो तब चुनाव कराए, हम तैयार : नीतीश कुमार

    adminBy adminSeptember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सीएम ने स्व रामगुलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व सर शिवसागर रामगुलाम  की जयंती पर  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर  पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र  जितना जल्दी चुनाव करा दें उतना अच्छा है, हमलोग तो इंतजार कर रहे हैं। हमलोग हर समय चुनाव के लिए तैयार हैं।

    चुनाव आयोग में नियुक्ति को लेकर जो बिल आ रहा है उसमें चीफ जस्टिस को हटाने की बात हो रही है और केंद्र का एक मंत्री रहेगा इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सारी बात आएगी तो उसमें हर कोई अपनी बात रखेगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

    जदयू और राजद का गठबंधन तेल और पानी के समान है आप लोग कभी नहीं मिल सकते हैं इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो ऐसा कहते हैं उन्हें बता दीजिए कि यहां कितना विकास हुआ है। गांधी मैदान में बापू की कितनी अच्छी मूर्ति बनी है। स्व शिव सागर रामगुलाम की मूर्ति बनी है, इनके लड़के भी यहां आए थे। पूरे बिहार का विकास देखिए । बिहार में कितनी अच्छी सड़कें बन गई हैं, पुल बना है। लोगों के हर घर तक नल का जल पहुंच गया। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है और इसका संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है।

    सीएम ने कहा कि गरीब राज्य रहते हुए हमलोगों ने मेहनत करके बिहार में विकास का काम किया है । बिहार के बारे में आज कुछ लोग उल्टा-सीधा बोलते हैं। हमलोग एक साथ हैं तो कुछ लोगों को बेचैनी हो रही है। हमलोग एक-एक चीज पर योजना बनाते हैं और फिर उस पर विकास का काम होता है। हर चीज का मेंटेनेंस समय पर होना चाहिए। आपलोगों की मजबूरी है । जितना काम हमलोग करते हैं उतना आपलोग प्रचार नहीं करते हैं। जब आपलोगों को मौजूदा केंद्र की सरकार से मुक्ति मिलेगी तो आपलोग आजाद होकर अपने मन का लिखिएगा। जो अच्छा लगेगा वो बोलिएगा। हम आपलोगों के पक्ष में हैं। यह आपलोगों का अधिकार है। जैसे लोगों को राजनीति करने का अधिकार है वैसे ही जितने पत्रकार हैं उनको भी अधिकार है जो देखते हैं, उसको लिखने-बोलने का । उनको अपनी बात रखने का अधिकार है। उनलोगों ने सबलोगों को नियंत्रित कर लिया है। जब हम कॉलेज में पढ़ते थे उसी समय से आपलोगों से मेरा पुराना रिश्ता है। मुंबई में ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन की जो बैठक हुई उसमें 2500 से ज्यादा पत्रकार थे। जब हमने अपनी बात कही तो सारे लोग ताली बजाने लगे और पत्रकार खुश हो रहे थे।

    भारतीय जनता पार्टी के लोग ‘इंडिया’ गठबंधन को कोई चुनौती नहीं मानते हैं, पत्रकारों के इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं। हम किसी को चुनौती नहीं देते हैं। हम जनता के बीच में सारी बात कहते हैं। जो अच्छा काम नहीं करेगा लोग उसके बारे में फैसला लेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन पूरी तरह एकजुट हैं। कोई दिक्कत नहीं है ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिराज सिंह ने ललित नारायण मिश्र के सपना को पूरा करने के लिए रेल मंत्री को लिखा पत्र
    Next Article रक्सौल इंडो-नेपाल बार्डर पर संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version