Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक
    झारखंड

    भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक

    adminBy adminSeptember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक
    -सभी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
    -अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ सड़क चौड़ीकरण के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश
    रांची। उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर समाहर्ता रांची, राजेश कुमार बरवार, परियोजना निदेशक (पीआइयू गुमला), राजीव रंजन, भारत माला परियोजना के अभियंता एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची, सुनील चंद्र, अंचल अधिकारी बेड़ो, सुमन तिर्की एवं अन्य संबंधित सभी अधिकारी मौजूद थे।

    गुमला-पलमा परियोजना
    उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एन एच-23 गुमला पलमा परियोजना में अवशेष 18 करोड़ रुपये का भुगतान हेतु अतिरिक्त भू-अर्जन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी बेड़ो को निर्देश दिया गया। इस हेतु पीआइयू गुमला के परियोजना निदेशक भू-अर्जन कार्यालय से समन्वय बना कर रैयतों को मुआवजा भुगतान कराना सुनिश्चित करेंगे।

    आवासीय बालिका विद्यालय (मौजा जरिया) निर्माण आरंभ करने के संबंध में निर्देश
    मौजा बारीडीह स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालिका विद्यालय को मौजा जरिया में स्थानांतरित करने हेतु जमीन हस्तांतरण के लिए संबंधित विभाग को सूचना देते हुए विद्यालय का निर्माण कार्य आरंभ कराने का निर्देश परियोजना निदेशक गुमला को दिया गया।

    भारत माला परियोजना (ओरमांझी से गोला सेक्शन)
    उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने भारत माला परियोजना (ओरमांझी से गोला सेक्शन) के अवशेष 66 करोड़ रुपये का मुआवजा भुगतान पूर्व घोषित अवार्ड के आधार पर ही करने का निर्देश दिया गया। संरचना के मामले में उन्ही रैयतों को भुगतान करने का आदेश दिया गया कि जो उस सड़क निर्माण में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न नहीं कर रहे हैं।

    अरगोड़ा मोड़ से कटहल मोड़ परियोजना
    अरगोड़ा मोड़ से कटहल मोड़ सड़क चौड़ीकरण, सीरम टोली फ्लाई ओवर, कांटा टोली फ्लाइ ओवर व अन्य सड़क हेतु अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के लिए संबंधित अंचल अधिकारी के साथ बैठक करने हेतु अपर समाहर्ता रांची को निर्देश दिया गया।

    पथ निर्माण विभाग
    उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा पथ निर्माण विभाग (ग्रामीण एवं शहरी) के परियोजनाओं में अधिग्रहित भूमि में मुआवजा भुगतान हेतु, पथ निर्माण विभाग (ग्रामीण एवं शहरी) के सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को योजना में आने वाली कठिनाइयों को सूचिबद्ध कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल नवनियुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा से मिला
    Next Article पुरानी संसद में मोदी की आखिरी स्पीच, नेहरू, इंदिरा, राजीव की तारीफ की कहा- सदन ने 370 को हटते देखा, कैश फॉर वोट भी हुआ
    admin

      Related Posts

      रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी

      May 11, 2025

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
      • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version