रांची । सोमवार को रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल समिति के मुख्य संयोजक सह अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय के नेतृत्व में रांची के नवनियुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा से रांची समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में जाकर मिला और उन्हें चुनरी एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया। उक्त अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल की ओर से समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय ने दुर्गा पूजा से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी एवं आग्रह किया कि दुर्गा पूजा निमित जो भी सुविधाएं मिलती रही है वह सभी सुविधाएं इस वर्ष भी मुहैया कराया जाए, जिसमें सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के साथ साथ मूर्ति विसर्जन हेतु वाहनों कि आवश्यकता प्रथम दृष्टया अति आवश्यक है ताकि सभी पूजा आयोजक समय से विसर्जन शोभायात्रा संपन्न करा सकें। उपरोक्त भेंट में महानगर समिति द्वारा आग्रह पूर्वक आगामी दुर्गा पूजा की सफलता हेतू महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रधान कार्यालय में रांची के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा को एतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव, चंचल चटर्जी, प्रदीप रॉय बाबू,राजकिशोर, राजन वर्मा, रविंद्र वर्मा, संजय सिन्हा गोपाल,राणा रंधीर,रमेश सिंह, अमरनाथ साहू, जगदीश वर्मा, बादल सिंह, जिला ग्रामीण दुर्गा पूजा के अध्यक्ष तपेश्वर केसरी, वीरेंद्र साहू सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। उपरोक्त जानकारी महानगर समिति के प्रदीप रॉय बाबू ने दी
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

