Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हजारीबाग»हादसे में जमशेदपुर ग्रामीण एसपी समेत पांच जख्मी, ग्रामीण की मौत
    हजारीबाग

    हादसे में जमशेदपुर ग्रामीण एसपी समेत पांच जख्मी, ग्रामीण की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 23, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग: जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार की स्कार्पियो गुरुवार को हाइवे पर मुकुंदगंज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसी गाड़ी की चपेट में आने से डेमोटांड़ स्थित सत्यम फीड का सुपरवाइजर रितेश कुमार गुप्ता (35) की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुघर्टना में स्कॉर्पियो सवार एसपी प्रभात कुमार, बॉडीगार्ड उज्जवल कुमार (30), रामसिंह टूटी (30) और ड्राइवर सोना राम कुजूर (23) घायल हो गये। रितेश बिहार के नालंदा जिले के नुरसराय थाना क्षेत्र के गणपुरा गांव निवासी सहदेव प्रसाद गुप्ता के पुत्र थे। एसपी की पत्नी को भी आंशिक चोटें आयीं। सभी को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया।

    जहां से उज्जवल कुमार और चालक सोनाराम कुजूर को रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, एसपी प्रभात कुमार, पत्नी के साथ हजारीबाग एसपी कोठी चले गये। बाद में एसपी को भी रांची में इलाज के लिए लाया गया। एसपी जमशेदपुर से बिहार के मुजफ्फरपुर वैशाली अपने घर जा रहे थे। इस संबंध में मृतक के भाई ने ड्राइवर के खिलाफ मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज कराया है। मॉर्निंग वाक पर निकला था रितेश: एसपी प्रभात कुमार स्कार्पियो से सुबह जमशेदपुर से वैशाली जाने के लिए निकले।

    लगभग सात बजे जैसे ही मुकुंदगंज स्थित वास्तु विहार के पास पहुंचे। मॉर्निंग वॉक पर निकले रितेश रोड पार करने के क्रम में अचानक गाड़ी के सामने आ गये। जब तक ड्राइवर गाड़ी को रोक पाता, रितेश वाहन से कुचल गया। इसी क्रम में स्कॉर्पियो तीन बार पलटी और 40 फीट दूर खेत में जा गिरी। स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सीसीआर वाहन सदर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सुमन कुमार, एसआई उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी सहित सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया। घटना की सूचना पाकर सदर विस के विधायक मनीष जायसवाल सदर अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना और सत्यम सीड्स के संचालक सुधीर कुमार से बात कर घटना की जानकारी परिजनों को देते ढांढस बांधाया। मृतक रीतेश के पत्नी सहित तीन बच्चें हैं। सीड्स एसोशिएशन को सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा देने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनकवी और सीएम से मांगा इस्तीफा
    Next Article कोल इंडिया और बीसीसीएल कर रही लोगों के साथ धोखाधड़ी : बाबूलाल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    उपायुक्त के जनता दरबार में आए कई मामले

    June 3, 2025

    टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

    June 2, 2025

    नक्सली ने जेल में की खुदकुशी

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version