Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने पर बवाल, एनएच जाम, स्थिति तनावपूर्ण
    बिहार

    बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने पर बवाल, एनएच जाम, स्थिति तनावपूर्ण

    adminBy adminSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने के बाद बवाल हो गया है। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के समीप की है। शिवलिंग तोड़े जाने से आक्रोशित लोगों ने आरोपित के दुकान में तोड़फोड़ किया तथा उसके गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-31 फोरलेन को जामकर यातायात ठप कर दिया।

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है खातोपुर चौक के समीप 1944 से ही मंदिर में शिवलिंग स्थापित है। शिव मंदिर के आसपास मुस्लिम समुदाय की बड़ी आबादी है तथा बगल में ही मुर्गा एवं मीट आदि की दुकान है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोग मंदिर में बैठकर दारू पीते हैं। मुर्गा और मांस का अवशेष मंदिर परिसर में फेंक कर बराबर अपवित्र करते रहते हैं। जिसका कई बार विरोध किया गया लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। लोगों का आरोप है कि रात भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंदिर में बैठकर दारू पिया और शिवलिंग को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज की गई। आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

    समाचार भेजे जाने तक एनएच को जाम कर लोग आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आसपास की सभी दुकानें बंद है। लोगों का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी तक यातायात ठप रहेगा। पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझने का प्रयास कर रही है लेकिन आम लोगों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है।

    एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि रात करीब 11:05 बजे सूचना मिली की मंदिर के शिवलिंग का एक भाग टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही लाखो थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ दस मिनट के अंदर शिव मंदिर पहुंची और सूचना का सत्यापन किया। शिवलिंग को यथावत करने का प्रयास किया जा रहा है। आस-पास के सीसीटीवी की जांच पड़ताल की जा रही है। विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से आवश्यक अग्रिम कार्रवाई, एफआईआर एवं अनुसंधान किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुबई में और अधिक निर्यात बढ़ाएगी बंगाल सरकार
    Next Article बिहार में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पटना समेत 12 जिलों में बारिश
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पथ निर्माण विभाग की 6 योजनाओं का किया शिलान्यास

      August 11, 2025

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएसबी 47वीं बटालियन ने निकाली तिरंगा यात्रा

      August 11, 2025

      पुलिस कर्मियो ने दंपत्ति के साथ की बदसलूकी, वीडियो वायरल

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version