Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»हरदीप पुरी सोमवार को पहली हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल बस को दिखाएंगे हरी झंडी
    बिजनेस

    हरदीप पुरी सोमवार को पहली हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल बस को दिखाएंगे हरी झंडी

    adminBy adminSeptember 23, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मामलों के मंत्री हरदीप पुरी सोमवार 25 सितंबर को राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहली ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन सेल बस को हरी झंडी दिखाएंगे।

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि हरदीप पुरी 25 सितंबर को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहली ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन सेल बस को हरी झंडी दिखाएंगे। बस को सुबह 10:15 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा, शाहजहां रोड, इंडिया गेट पर हरी झंडी दिखाई जाएगी।

    मंत्रालय के मुताबिक इंडियन ऑयल ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी में चिन्हित मार्गों पर ग्रीन हाइड्रोजन द्वारा संचालित 15 ईंधन सेल बसों का परिचालन परीक्षण करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम के तहत 2 ईंधन सेल बसों का पहला सेट 25 सितंबर को इंडिया गेट से लॉन्च किया जा रहा है। यह हरित गतिशीलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    उल्लेखनीय है कि हरित हाइड्रोजन का उत्पादन नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करके किया जाता है। यह कम कार्बन और आत्मनिर्भर आर्थिक मार्गों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल बस सर्विस लेह और लद्दाख में शुरू होने वाली है, जो पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के एक नए युग की शुरुआत करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कॉटलैंड के खिलाफ सफेद गेंद श्रृंखला के लिए आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम घोषित
    Next Article दुमका में फुटबॉल मैच के दौरान वज्रपात से दो युवकों की मौत, तीन घायल
    admin

      Related Posts

      नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू, पहले विमान को शानदार सलामी

      December 25, 2025

      क्रिसमस पर आज शेयर बाजार बंद, कल होगा कारोबार

      December 25, 2025

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 447 अंक उछला

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      • खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी
      • कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा
      • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू, पहले विमान को शानदार सलामी
      • अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version