Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पिछले 30 दिनों में भारत की कूटनीति ने नई ऊंचाईयां छुईं : प्रधानमंत्री
    देश

    पिछले 30 दिनों में भारत की कूटनीति ने नई ऊंचाईयां छुईं : प्रधानमंत्री

    adminBy adminSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 30 दिनों में भारत की कूटनीति ने नई ऊंचाईयां छुईं है।

    प्रधानमंत्री ने आज भारत मंडपम में जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भारत की जी 20 अध्यक्षता से जुड़ी चार पुस्तकों का भी विमोचन किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन के जी 20 का सदस्य बनने और भारत के चंद्रयान और सोलर मिशन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा पिछले 30 दिन के घटनाक्रम पर एक नजर डालने से नए भारत की स्पीड और स्केल का पता चलता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के प्रयासों से 6 और देश ब्रिक्स समुदाय में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “आप सभी को 23 अगस्त का दिन याद होगा। हर कोई इसके (चंद्रयान -3 मिशन) सफल होने के लिए प्रार्थना कर रहा था और फिर हर कोई खुशी से भर गया क्योंकि पूरी दुनिया ने हमारे देश की आवाज सुनी जब यह घोषणा की गई कि ”भारत आगे बढ़ रहा है” द मून”।”

    उन्होंने कहा, “सऊदी अरब भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है। पिछले 30 दिनों में मैंने 85 विश्व नेताओं के साथ बैठकें की हैं।”
    मोदी ने कहा कि जी 20 के आयोजन को भारत ने जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, उसे देखकर दुनिया बहुत चकित है। लेकिन मैं बिल्कुल हैरान नहीं हूं। क्योंकि जिस कार्यक्रम को सफल बनाने का बीड़ा आप जैसे युवा विद्यार्थी उठा लेते हैं, तो फिर उसका सफल होना तय है। भारत युवा शक्ति द्वारा संचालित सकारात्मक परिवर्तनों का गवाह बन रहा है। जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले के दौरान ऊर्जावान युवाओं से जुड़कर खुशी हुई।

    उल्लेखनीय है कि जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट पहल भारत के युवाओं के बीच भारत की जी 20 प्रेसीडेंसी की समझ बनाने और विभिन्न जी 20 आयोजनों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस कार्यक्रम में पूरे देश के विभिन्न विश्वविद्यालय के एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।

    इस मौके पर भारत मंडपम में 3000 छात्र, संकाय सदस्य और भागीदार विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे। वहीं देशभर से विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम से लाइव जुड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का विदेश दौरा अचानक रद्द, विपक्ष ने बताया था ‘हॉलिडे टूर’
    Next Article शिक्षक भर्ती के लिए मंत्रालय में बेरोजगार युवकों का प्रदर्शन
    admin

      Related Posts

      सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

      August 6, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में
      • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version