Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हेमंत सरकार का सूरज अस्त हो चला, अब क्या नियुक्ति करेंगे : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    हेमंत सरकार का सूरज अस्त हो चला, अब क्या नियुक्ति करेंगे : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को संकल्प यात्रा की 43वीं जनसभा को झरिया विधानसभा क्षेत्र में संबोधित किया। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के दिन अब पूरा होने वाला है। उनका सूरज अस्त हो चला है। अब उनके हाथों नियुक्ति वर्ष कभी नहीं आने वाला।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे मुख्यमंत्री ईडी के डर से कांप रहे हैं। ईडी के बुलावे पर नहीं जाकर सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट दौड़ रहे लेकिन बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। होटवार जेल में उनके साथी उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य के हालात को देखकर पीड़ा होती है। भाजपा राज्य की जनता को इस पीड़ा से उबारना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि आज गरीबों के अनाज लूट कर मुख्यमंत्री अपनी तिजोरी भर रहे। राज्य खनिज कोयला लोहा,पत्थर, बालू की लूट मची है। नदी का बालू बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुंबई जा रहा और झारखंड के लोगों को बालू उठाने पर पुलिस पकड़ कर केस करती है। आज अपराधी बेलगाम हैं। रोज हत्या, लूट, अपहरण, डकैती की घटनाएं हो रहीं। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। पिछले छह महीनों में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है, जिसमें नौ ने लिखित रूप में सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एसआईटी गठित कर इसकी जांच कराएं। दोषियों पर कार्रवाई करें, नहीं तो 2024 में भाजपा की सरकार इसकी जांच अवश्य कराएगी। उन्होंने कहा कि आज राज्य के विद्यालयों में शिक्षक नहीं, अस्पताल में डॉक्टर्स नहीं, नर्स नहीं, दवाई नहीं। लाखों पद खाली हैं। हेमंत सरकार की नीयत साफ नहीं। जानबूझकर कोर्ट में नियुक्ति लटकाते हैं। प्रति वर्ष पांच लाख नियुक्ति, नहीं तो भत्ता ये सब केवल जुमला निकाला।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार देश में तीव्र विकास के साथ देश का सम्मान बढ़ा रही। मोदी सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला युवा सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित है। मरांडी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया लेकिन गरीबों को महिलाओं को बैंकों से जोड़ने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। जनधन खाता में पैसे दिए। गरीबों के घरों में शौचालय दिया। प्रधानमंत्री आवास से पक्के मकान दिए। गैस सिलेंडर दिए। किसानों को सम्मान निधि दे रहे। आयुष्मान योजना से इलाज सुनिश्चित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन का सूरज अस्त हो चला, अब क्या नियुक्ति करेंगे : बाबूलाल मरांडी
    Next Article विपक्ष ने बेमन से नारी शक्ति बिल का समर्थन किया है, माता-बहनें सावधान रहें इनसे: मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version