Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के पांच सेटर धराए, बड़ी संख्या में डिवाइस बरामद
    बिहार

    बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के पांच सेटर धराए, बड़ी संख्या में डिवाइस बरामद

    adminBy adminSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बेगूसराय में पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। मौके पर से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत सोमवार को सहरसा जिले में पुलिस ने बिहार पुलिस परीक्षा में सेटिंग करने के नाम पर जालसाजी करने वाले तीन लोगों को बड़ी संख्या में डिवाइस सहित अन्य आपत्तिजनक सामानों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इस गिरोह से बेगूसराय में भी रैकेट संचालित होने का इनपुट मिला था।

    इसी इनपुट के आधार पर आज बेगूसराय पुलिस की टीम ने एसपी के निर्देश पर छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र के एकंबा पंचायत स्थित डीही गांव में एक घर पर छापा मार दिया। जहां से कि नौकरी दिलाने के लिए सेटिंग करने वाले दो स्थानीय एवं तीन बाहरी युवक को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन-चार युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

    मौके पर से बड़ी संख्या में ब्लूटूथ स्मॉल डिवाइस, अभ्यर्थियों का मूल प्रमाण पत्र एवं नगद बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि यह लोग अक्टूबर में होने वाले बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सेटिंग होने का दावा करते हुए बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों से पैसा ले रहे थे। गारंटी के तौर पर अभ्यर्थियों का मूल प्रमाण पत्र भी जमा कराया जा रहा था।

    पुलिस द्वारा पकड़े गए डीही निवासी दोनों युवकों ने पहले भी कई लोगों को नौकरी दिलवाई थी। जिसके कारण इनके गिरोह पर लोगों को विश्वास था और इस बार भी सेटिंग चल रही थी। इस गिरोह में शामिल तीन बाहरी युवक भी बुधवार को आए हुए थे। जहां की प्लानिंग एवं अन्य गतिविधि चल ही रही थी, इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर दी।

    सूत्रों के अनुसार करीब दो सौ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं कागजात बरामद किए गए हैं। इस गिरोह में कुछ सफेदपोश लोग भी शामिल हैं। अन्य सेटर एवं सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जांच एवं छापेमारी जारी रहने के कारण इस संबंध में विशेष जानकारी समाचार भेजे जाने तक नहीं मिल पा रही है। लेकिन हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्सी गंगा क्षेत्र के अगोड़ा में वन मंत्री ने सड़क निर्माण के लिए की 50 लाख की घोषणा
    Next Article जदयू नेता रमेश सिंह ने मुख्यमंत्री से फारबिसगंज शहर की समस्या को लेकर कराया ध्यान आकृष्ट
    admin

      Related Posts

      शिबू सोरेन पूरे देश के दलित व आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा थे : लालू यादव

      August 4, 2025

      तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

      August 2, 2025

      दो दिवसीय मारवाड़ी युवा मंच का निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 10 अगस्त से

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
      • शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल और खरगे
      • संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन
      • शिबू सोरेन पूरे देश के दलित व आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा थे : लालू यादव
      • राहुल गांधी भारतीय नहीं, पाक-बांग्लादेशी सोच के हैं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version