Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री आज छत्तीसगढ़ को देंगे 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात
    Top Story

    प्रधानमंत्री आज छत्तीसगढ़ को देंगे 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात संयंत्र भी शामिल है। प्रधानमंत्री अंतागढ़ व तारोकी के बीच नई रेल लाइन और जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन परियोजना का लोकार्पण भी करेंगे।

    इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी मौजूद रहेंगे। लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभास्थल में दो मंच तैयार किए गए है। एक मंच शासकीय कार्यक्रमों के लिए और दूसरा आमसभा के लिए है।प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को गति देने की पहल के अनुकूल प्रधानमंत्री बस्तर जिले में नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के इस्पात संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। इससे बस्तर के स्थानीय समुदाय का सपना पूरा होगा और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

    यह संयंत्र 23,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह ग्रीनफील्ड परियोजना का संयंत्र है, जहां उच्च गुणवत्ता वाला इस्पात निर्मित होगा। नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात संयंत्र हजारों लोगों को संयंत्र में और अनुषांगिक व सहयोगी उद्योगों में रोजगार के अवसर देगा। इलाके के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाकर यह संयंत्र बस्तर को दुनिया के इस्पात मानचित्र में दर्ज कर देगा।

    देशभर में रेल अवसंरचना में सुधार लाने के बारे में प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना के अनुरूप कार्यक्रम के दौरान अनेक रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री अंतागढ़ व तारोकी के बीच नई रेल लाइन और जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन परियोजना का लोकार्पण करेंगे।इससे स्थानीय पर्यटन बढ़ावा मिलेगा। वे बोरीडांड-सूरजपुर रेल लाइन को दो-तरफा बनाने की परियोजना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। बोरीडांड-सूरजपुर रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना से छत्तीसगढ़ को देश के उत्तरी और पश्चिम भाग से जोड़ने की सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा।

    प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर सड़क और सभास्थल तक करीब पांच हजार जवान तैनात हैं। इनमें डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान शामिल हैं। बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीम भी लगातार सर्चिंग कर रही है। लाल बाग मैदान में करीब 150 से ज्यादा अत्याधुिक कैमरे लगाए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजदयू से विधायक रहे अनंत कुमार सत्यार्थी का निधन
    Next Article राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण

      May 31, 2026

      डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

      May 31, 2026

      पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

      May 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version