Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»महिलाओं के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा ‘नारी शक्ति वंदन कानून’ : बिरला
    Breaking News

    महिलाओं के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा ‘नारी शक्ति वंदन कानून’ : बिरला

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रक़ेल पेना रोड्रिग्ज़ के नेतृत्व में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए प्रतिनिधिमंडल को संसद भवन में संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हाल ही में यहां नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित किया गया है। इस कानून से भारत में महिलाओं के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने नई दिल्ली में सम्पन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बारे में भी प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया।

    नवनिर्मित संसद भवन के बारे में अवगत कराते हुए बिरला ने कहा कि यह भवन भारत की विविधता और लोकतांत्रिक यात्रा का प्रतीक है। बिरला ने प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया कि नवनिर्मित संसद भवन में देश के सभी भागों की संस्कृति, डिजाइन और सामग्री का समावेश किया गया है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे होने पर पेना रोड्रिग्ज़ को बधाई देते हुए बिरला ने इस बात का उल्लेख किया कि दोनों देश के घनिष्ठ संबंध परस्पर मैत्री, लोकतंत्र के साझा मूल्यों और वैश्विक मुद्दों पर समान विचारों की मजबूत नींव पर आधारित हैं। यह टिप्पणी करते हुए कि भारत और डोमिनिकन गणराज्य दोनों में सशक्त संसदीय प्रणालियां हैं और साझा लोकतांत्रिक मूल्य हैं, बिरला ने कहा कि दोनों देशों को लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए संसदीय आदान-प्रदान को और अधिक बढ़ाया जाना चाहिए।

    इस बात पर जोर देते हुए कि भारत में कई संसद सदस्य विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, डिजिटलीकरण, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, समावेशी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर उत्साहित हैं, बिरला ने कहा कि दोनों संसद आपसी सहयोग के माध्यम से इन क्षेत्रों में आगे प्रगति कर सकती हैं। उन्होंने कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण और आपदा प्रबंधन आदि जैसे मुद्दों पर दोनों देशों की सरकारों और संसदों के बीच व्यापक सहयोग का आग्रह भी किया। भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच पर्यटन क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि दोनों देशों में ऐतिहासिक और सुरम्य पर्यटन स्थल हैं और इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक साझा दृष्टिकोण विकसित किया जा सकता है । बिरला ने यह उम्मीद भी जताई कि आने वाले समय में भारत और डोमिनिकन गणराज्य के आर्थिक और व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। बिरला ने यह भी कहा कि भारत इस संबंध में सहयोग करने के लिए तैयार है।

    इस मुलाकात के दौरान पेना रोड्रिग्ज़ ने बिरला को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और ‘वैक्सीन मैत्री’ के अंतर्गत भारत की ओर से समय पर कोविड टीकों की आपूर्ति किए जाने के लिए भी आभार व्यक्त किया, जिससे महामारी के दौरान उनके देश को काफी मदद मिली। उन्होंने नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित होने की सराहना की और आशा व्यक्त की कि भारत और डोमिनिकन गणराज्य अपने व्यापार को बढ़ाएंगे और इसमें विविधता लाने के साथ ही साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि डोमिनिकन गणराज्य प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा नवनिर्मित संसद भवन में पहली उच्च स्तरीय राजनयिक यात्रा है। इससे पहले ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन संविधान सदन में किया जाता था ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस की ‘जितनी आबादी उतना हक’ की सोच दक्षिण भारत के लोगों के साथ अन्यायः मोदी
    Next Article श्रीनगर एक शांतिपूर्ण जिला है और यहां कोई आतंकवाद नहीं: आईजी सीआरपीएफ
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version