Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उप मुख्यमंत्री ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन के वेतन रोकने का दिया निर्देश
    Breaking News

    उप मुख्यमंत्री ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन के वेतन रोकने का दिया निर्देश

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को संगम सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

    बैठक में स्मार्ट सिटी व महाकुम्भ 2025 के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्व में हुई दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए रेलवे व प्रशासन के अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्य कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने जनपद में ओवरब्रिजों व पुलों के निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने तथा गुणवत्ता की जांच के लिए एक अलग तकनीकी टीम का गठन करने के लिए कहा। रिंग रोड के निर्माण कार्य के बारे में उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को महाकुम्भ के दृष्टिगत शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करायें साथ ही उसके आस-पास के क्षेत्र को किस प्रकार विकसित बनाया जा सकता है, इसके लिए प्लान बनाये जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

    उप मुख्यमंत्री ने जनपद में चल रहे सड़कों के चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां पर भी चौड़ीकरण किया जा रहा है, उसे बराबर से चौड़ा किया जाये। उन्होंने जसरा बाईपास के निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने व रामवनगमन मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त होने पर कहा कि जहां भी गड़बडी प्राप्त होती है, तो सम्बंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाये। उन्होंने कहा कि जहां पर पाईप लाइन बिछाने के लिए गड्ढ़े खोदे गये है, कार्य के बाद अविलम्ब उस सड़क को पहले जैसा बना दिया जाये।

    केशव प्रसाद मौर्य ने बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर बदलने में देरी, गलत बिल की शिकायत पर व्यवस्था में अविलम्ब सुधार लाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि विभाग में वसूली गैंग काफी सक्रिय है, इससे सम्बंधित शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को इस पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा है।

    राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चक मार्ग, अमृत सरोवरों, तालाबों, नाले पर एक इंच भी अवैध कब्जा न होने पाये। उन्होंने अधिकारियों को घरौनी के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। गंगा नदी के किनारे-किनारे नागवासुकी से बनने वाले रिवर फ्रंट को द्रौपदी घाट तक बनाये जाने के लिए कहा। इसी प्रकार यमुना के किनारे भी रिवर फ्रंट बनाये जाने के लिए अधिकारियों से कहा है। फाफामऊ व छतनाग में बन रहे विद्युत शवदाह गृह की क्षमता बढ़ाये जाने के लिए कहा। साथ ही श्रृंगवेरपुर में भी विद्युत शवदाह गृह बनाये जाने के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया है। दारांगज अंत्येष्टि स्थल में सुविधाओं को किस प्रकार और बढ़ाया जा सकता है, इसका अध्ययन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

    उन्होंने जनपद में कराये जा रहे सभी विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए उनके सुझाव लेने के लिए कहा है। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, गुरू प्रसाद मौर्या, प्रवीण पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी एवं निर्मला पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार, पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान, नगर आयुक्त चन्द्र मोहन गर्ग सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवन्य जीवों से जानमाल की हानि के मुआवजे की राशि बढ़ा सकती है योगी सरकार
    Next Article दो पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version