Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पंचायत की प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या
    झारखंड

    पंचायत की प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

    adminBy adminOctober 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पंचों ने थूक चटवाया, अर्धनग्न कर घुमाया, खुद को बताता रहा निर्दोष
    पुलिस ने भी नहीं लिया एक्शन
    अरविंद सिंह
    चिरकुंडा। तपन दास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की गयी। गांव में अर्धनग्न कर घुमाया गया, थूक चटवाया गया। वह खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इस पूरी घटना से आहत तपन ने घर आकर आत्महत्या कर ली। घटना धनबाद के भलजोरिया के पिठाकियारी गांव की है।
    तपन खुद को बताता रहा निर्दोष
    तपन की मौत के बाद उसके परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने 26 सितंबर को तपन पर उसकी पत्नी से जोर-जबरदस्ती करने का आरोप लगाया। शाम में गांव में बैठक हुई और गांव के कथित पंच ने उसे अपमानित किया। हम पंचों से हाथ जोड़ कर सबूत मांगते रहे। हमने कहा कि उन पर गलत आरोप लगा है। तपन ने किसी से जोर-जबरदस्ती की है तो उसका सबूत दीजिए। तपन ने गिड़गिड़ाते हुए कहा भी कि मेरी मेडिकल जांच करा ली जाये, मैं गलत नहीं हूं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इस घटना के बाद वह काफी परेशान थे और उन्होंने खुदकुशी कर ली।

    खुदकुशी से पहले बनायी वीडियो, बताया कौन जिम्मेवार
    तपन ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनायी, जिसमें उन्होंने खुदकुशी के लिए पंचों को जिÞम्मेवार ठहराया है। उन्होंने अपने अपमान और मारपीट की बात भी वीडियो में कही है। तपन पर महिला रिश्तेदार से जोर-जबरदस्ती का आरोप लगा कर उसके साथ बदसलूकी की गयी। वह अपने साथ हुई मारपीट, थूक चटवाने की घटना से आहत था। तपन ने इस मामले में थाने में शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। तपन ने बताया था कि उसके ऊपर झूठा आरोप लगा कर प्रताड़ित किया गया है।

    पुलिस ने समय रहते नहीं की कार्रवाई
    पुलिस की कोई कार्रवाई ना करने से परेशान होकर तपन ने 3 अक्तूबर को जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने भी पुलिस और पंचों पर गंभीर आरोप लगाये। गिरफ्तारी की मांग को लेकर निरसा थाना के गेट पर एंबुलेंस में शव के साथ प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में मृतक के भांजे कृष्णा गोस्वामी और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया। लोगों का कहना था कि पुलिस पंचों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरेन्द्र मोदी स्टेडियम उड़ाने की धमकी के बाद गुजरात पुलिस अलर्ट
    Next Article धनबाद में जोरदार आवाज के साथ पांच घर जमींदोज
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version