Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राष्ट्र सेवा की शपथ पर खरा उतरेंगे प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी : हेमंत सोरेन
    Jharkhand Top News

    राष्ट्र सेवा की शपथ पर खरा उतरेंगे प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी : हेमंत सोरेन

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiOctober 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज आपके लिए अत्यंत गर्व का दिन है। आप एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब आपको कर्तव्य पथ पर चलना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपने यहां जो राष्ट्र सेवा की शपथ ली है, उसपर आप खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में 7वीं से 10वीं बैच के 39 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और 14 जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों और उनके अभिभावकों को नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीद जवानों को नमन किया।

    प्रशिक्षण से बढ़ेगा आत्मबल और विश्वास
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने यहां जो कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह आपके जीवन में ऐतिहासिक कार्य के रूप में अंकित होगा। प्रशिक्षण से आपका आत्मबल और विश्वास बढ़ेगा। यह आपकी कार्य कुशलता को बढ़ाएगा। खासकर प्रशिक्षण के दौरान आपने जो सीखा है, वह कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान जो चुनौतियां मिलेगी उससे निपटने में मददगार साबित होगा।

    मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है। आप सभी इस बात से भली-भांति वाकिफ हैं कि झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यहां के लोग काफी भोले-भाले, सीधे और सरल होते हैं। वे जब आपके पास अपनी परेशानियों को लेकर आएंगे तो आपसे उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा बड़े-बड़े पदों पर आ रहे हैं। वे अपनी मेहनत और लगन से अपना मुकाम बना रहे हैं। आपने पुलिस सेवा में आकर जो उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। मेरा मानना है कि आप ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकन बनें।

    ये प्रशिक्षु पदाधिकारी हुए सम्मानित
    सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु: (ओवरऑल)

    1- प्रदीप कुमार साव

    2-अर्चना स्मृति खलखो

    3-राजीव रंजन

    सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु: अंतः विषय

    1- प्रदीप कुमार साव

    2-अर्चना स्मृति खलखो

    3-अकरम रजा

    सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु : वाह्य विषय

    1- राजीव रंजन

    2-सन्नी वर्धन

    3-चंद्रशेखर

    सर्वश्रेष्ठ शूटर:

    1- सन्नी वर्धन और अर्चना स्मृति खलखो

    2-पूजा कुमारी-एक और पूजा कुमारी-दो

    3-किरण कुमारी और कैलाश प्रसाद महतो

    इस अवसर पर विधायक उमाशंकर अकेला और अंबा प्रसाद, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण मनोज कौशिक, झारखंड पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक सह पुलिस उप महानिरीक्षक संजय रंजन सिंह समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजांच एजेंसियों के प्रति राज्य सरकार और अधिकारी उदासीन, राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा की जाए: बाबूलाल मरांडी
    Next Article हमास-इजरायल के आक्रमण में थाईलैंड के 18 नागरिकों की मौत
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version