Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए किया निर्देशित
    राज्य

    मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए किया निर्देशित

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiOctober 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला जल स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों को दिसम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने योजनाओं को पूर्ण करने में राजस्व एवं वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए।

    मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने योजनाओं में भूमि सम्बन्धी प्रकरण पर राजस्व विभाग और वन सम्बन्धी प्रकरणों में वन विभाग से समन्वय करते हुए योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने विकासनगर अन्तर्गत नलकूप जलाशय उर्ध्व योजना के सम्बन्ध में भूड्डी, धूलकोट, बिदोली, माजरी मयचक, कारबारीग्रान्ट के भूमि सम्बन्धी प्रकरणों को तीन दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी विकासनगर तथा पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत प्रतीतनगर, खड़क माफी, शाहबनगर में योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि सम्बन्धी प्रकरण को समन्वय करते हुए तीन दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एवं पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को दिए।

    मुख्य विकास अधिकारी ने वन प्रभागों के अन्तर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को सम्बन्धित वन प्रभाग से समन्वय करते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। वन प्रभाग चकराता अन्तर्गत लवाड़ी, डूंगरी-पेनवा, ठारठा-कुनवा, चिल्हाड़, चात्रा, धारवा पुडिया योजनाओं में वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को आपसी समन्वय करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। वन प्रभाग कालसी अन्तर्गत कटापत्थर, बावनधार, मोठी, लाखामण्डल, कुनैन तथा वन प्रभाग देहरादून अन्तर्गत भुड्डी, बागी, रिखोली, छमरोली, मोतीधार आदि योजनाओं के क्रियान्वयन में वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को आपसी समन्वय से निस्तारित करते हुए योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

    बैठक में अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम ई.डी के बंसल, पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अभियन्ताओं सहित एसडीओ वन प्रभाग देहरादून स्पर्श काला, एसडीओ मसूरी, कालसी एवं चकराता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार एवं ऋषिकेश योगेश मेहरा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैट ने कहा, उपभोक्ता संरक्षण नियम लागू करने में विलंब से खुदरा व्यापार प्रभावित
    Next Article वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में शिरकत करने वाले 35,000 से अधिक प्रतिभागियों के लिए व्यवस्था पूरी
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी

      June 22, 2025

      नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त

      June 22, 2025

      पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version