Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मानसरोवर यात्रा: श्रद्धालुओं को प्रवेश न देने पर बोला चीन, हम भारत के संपर्क में
    दुनिया

    मानसरोवर यात्रा: श्रद्धालुओं को प्रवेश न देने पर बोला चीन, हम भारत के संपर्क में

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 26, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चीन ने आज कहा कि सिक्किम में नाथू ला दर्रे के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 47 भारतीय श्रद्धालुओं को प्रवेश देने से इनकार करने के मुद्दे पर उसके और भारत के बीच बातचीत जारी है।

    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग सुहांग ने संवाददाताओं से कहा, जहां तक मेरी जानकारी है दोनों सरकारें इस मुद्दे पर संपके में हैं हालांकि उन्होंने इस बाबत अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया कि प्रवेश देने से इनकार करने की वजह भूस्खलन और बारिश जैसे मौसम संबंधी मुद्दे हैं जिनकी वजह से चीनी अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को भारत-चीन सीमा पर ही रोक दिया।

    उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा की जा रही है।

    चीन ने पिछले हफ्ते नाथू ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 47 भारतीय श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को प्रवेश देने से इनकार कर दिया था।

    श्रद्धालुओं को 19 जून को चीन के इलाके में प्रवेश करना था लेकिन खराब मौसम के कारण यह हो न सका और उन्हें आधार शिविर में ही रूकना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 23 जून को फिर से उधर जाने की कोशिश की लेकिन चीन के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को इसकी इजाजत नहीं दी।

    नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि नाथू ला के जरिए यात्रा में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और भारत इस मुद्दे को चीन के समक्ष उठा रहा है।

    यात्रा पर अनिश्चितता के बादल
    चीन के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत में कुछ और समय लगेगा और भारतीय श्रद्धालु यात्रा पर जल्द आगे नहीं बढ़ सकेंगे, ऐसे में यात्रा पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।

    चीन के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें भारतीय श्रद्धालुओं की सुरक्षा की चिंता है इसीलिए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। जिन श्रद्धालुओं को चीन ने अपनी सीमा में आगे जाने से रोक दिया वे अपने अपने राज्य लौट चुके हैं।

    चीन के तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में हर साल सैकड़ों भारतीय श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाते हैं। इस वर्ष, कुल 350 श्रद्धालुओं नाथू ला के जरिए यात्रा के लिए पंजीयन करवाया है, ये यात्री सात जत्थों में यात्रा पर जाने वाले हैं।

    2015 में नाथू ला के जरिए शुरू हुयी थी यात्रा
    वर्ष 2015 में दोनों देशों ने सिक्किम में नाथू ला के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा के नए मार्ग को बड़े जोरशोर से शुरू किया था, ऐसे में 47 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को इजाजत नहीं देना हैरानीभरा है।

    कैलाश यात्रा के इस दूसरे मार्ग पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी।

    वर्ष 2015 तक विदेश मंत्रालय यात्रा का आयोजन हिमालय में लीपू दर्रे के रास्ते ही करता था जो भारत में उत्तराखंड के कुमाउं क्षेत्र को तिब्बत के पुराने व्यापारिक कस्बे तकलाकोट से जोड़ता है।

    नाथू ला के नए रास्ते के जरिए 1500 किमी लंबे मार्ग पर यात्री नाथू ला से कैलाश की यात्रा बस के जरिए कर सकते हैं।

    इस नए मार्ग से यात्रा में आने वाली कठिनाइयां भी कम होती हैं और समय भी कम लगता है, ऐसे में और अधिक संख्या में श्रद्धालु खासकर बुजुर्ग लोगों का यात्रा पर जाने का सपना पूरा हो सकता है।

    वैसे भी दोनों देशों के संबंधों में सीपीईसी तथा भारत के एनएसजी प्रयास समेत कई मुद्दों पर तल्खी बनी हुई है।

    इस महीने की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन से इतर कजाख की राजधानी अस्ताना में मुलाकात की थी।

    इस मुलाकात में मोदी ने कहा था कि दोनों पक्षों को सहयोग में संभावना तलाशने, संवाद मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग बनाने, एक दूसरे की चिंताओं का सम्मान करने और मतभेदों से उचित ढंग से निबटने का अनुरोध किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUP: पुलिस लाइन में लड़की के साथ पुलिस वालों ने ही किया गैंगरेप
    Next Article SSC भरेगा स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पद, 15 जुलाई तक करें आवेदन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

    June 5, 2025

    माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

    June 5, 2025

    राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version