Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फहीम खान के विरोधी पप्पू पाचक को गोली मारने के बाद तनाव
    Top Story

    फहीम खान के विरोधी पप्पू पाचक को गोली मारने के बाद तनाव

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 27, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद: वासेपुर में एक बार फिर गैंगवार शुरू हो चुका है। ईद के ठीक 1 दिन पहले पुराना बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ईद की खरीदारी के दौरान गैंग्स आॅफ वासेपुर के सरगना माने जाने वाले फहीम खान के धुर विरोधी पप्पू पाचक पर विरोधियों ने गोलियां बरसाई। गंभीर अवस्था में पप्पू पाचक को सहयोगियों ने सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताते चलें कि ईद के 1 दिन पहले चांद रात होने के कारण पुराना बाजार में काफी भीड़-भाड़ है ऐसे में अपराधियों ने पप्पू पाचक पर गोलियां चलाकर जिला प्रशासन को सीधे चुनौती दी है। वहीं दूसरी ओर लोग घटना को पुरानी रंजिश के रूप में देख रहे हैं । वही बैंक मोड़ पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
    वर्चस्व, दबदबे और रियल एस्टेट कारोबार को लेकर हुई गोली कांड!
    वासेपुर में सक्रिय गैंगों में फहीम गुट, साबिर गुट, पप्पू पाचक गुट समेत कई गुट सक्रिय हैं। इनमें वर्चस्व की लड़ाई के साथ-साथ इन दिनों जमीन के धंधे को लेकर तनातनी चल रही है पिछले एक माह में रमजान को लेकर सभी पक्ष शांत रहे लेकिन रमजान के खत्म होते ही ईद के ठीक 1 दिन पहले हुए इस गोलीकांड के बाद एक बार फिर गैंगवार उठ खड़ा हुआ है।जहां एक ओर फहीम खान हजारीबाग जेल में है तो वही उसकी अनुपस्थिति में अन्य गुट वासेपुर पर अपना दबदबा कायम करना चाहते हैं। कहीं ना कहीं ये गैंगवार वर्चस्व और रियल एस्टेट कारोबार की लड़ाई है।वही बताते चलें कि पप्पू पाचक पर भी बैंक मोड़ थाना समेत कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस घटनास्थल से लेकर केंद्रीय अस्पताल तक तैनात है। वही अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    चालीस सालों से गैंगवार की आग में दहक रहा है वासेपुर
    धनबाद में मुस्लिम आबादी वाला एक बड़ा इलाका, करीब एक लाख की आबादी। हर तरह के लोग। आईएएस अधिकारी से लेकर मजदूर वर्ग भी लेकिन पहचान गैंगवार। तंग गलियों में हर वक्त ये खौफ मंडराता रहता है कब किस ओर से गोली चल जायेगी। 40 वर्षों से गैंगवार का अंतहीन सिलसिला। इसमें केवल पात्र बदले हैं, लेकिन कहानी वही रही।

    एंबुलेंस पर हुए पथराव को लेकर थाने में की गयी शिकायत
    पेसेंट पार्टी के द्वारा सेन्ट्रल हॉस्पिटल गेट के सामने एम्बुलेंस गाडी शीसा तोड़ने को लेकर सरायढेला थाने में राजा पाचक के साथ समर्थको पर तोड़ फोड़ करने सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करवाया गया है।

    रांची फॉरेंसिक की टीम पहुंची धनबाद
    पप्पू पिचाक की गाडी पर हुए हमले को लेकर धनबाद पहुंची रांची फॉरेंसिक जांच की टीम। वही फॉरेंसिक की तीन एक्सपर्ट ने बल्ड ,ब्लास्ट ,और फिंगर प्रिंट की जांच किया। टीम ने घटना स्थल की भी जांच की जांच के दौरान दो खोखा बरामद किया गया। कुछ जांच की टीम दुर्गा पुर में पप्पू पिचाक से करेगी पूछताछ। वही अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है थाने में। सीआईडी की भी जांच शुरू कर दी गई है।

    कानून का खौफ भी नहीं
    यहां कानून का खौफ इतना कभी नहीं रहा कि गोलियों पर ब्रेक लग सके। इस बार पप्पू पाचक पर चली गोली से वासेपुर सहम गया है। आगे क्या होगा ये वासेपुर की हर जुबान में है। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। बीच शहर हजारों की मौजूदगी में इतनी बड़ी वारदात कर अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवार्डेन और शिक्षिका पर लगाये गंभीर आरोप
    Next Article 100 दिन में कई ऐसे फैसले लिए, जिनकी चर्चा यूपी ही नहीं, पूरे देश में है: CM योगी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

    June 6, 2025

    अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

    June 6, 2025

    लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version