Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भूमि पेडणेकर ने पर्यावरण बचाने के लिए लॉन्च किया ‘द भूमि फाउंडेशन’
    Breaking News

    भूमि पेडणेकर ने पर्यावरण बचाने के लिए लॉन्च किया ‘द भूमि फाउंडेशन’

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 14, 2023Updated:October 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अपनी बहुमुखी एक्टिंग, शानदार प्रदर्शन, नेक सामाजिक कार्यों व पर्यावरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर ‘द भूमि फाउंडेशन’ की वेबसाइट लॉन्च की है, जो एक गैर-लाभकारी समर्थक मंच है। यह प्लेटफॉर्म पर्यावरण से जुड़े मुद्दों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम करता है।

    भूमि के मन में इस प्लैनेट को लेकर गहरा जुनून बसता है, वह सोशल मीडिया पर ‘क्लाइमेट वॉरियर’ नाम से एक समर्थक प्लेटफॉर्म भी संचालित करती हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण की जरूरत के बारे में शिक्षित करना है। यह प्लेटफॉर्म व्यक्तियों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के नेतृत्व में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी परियोजनाओं की फंडिंग जुटाने, जलवायु से संबंधित पॉडकास्ट और वृत्तचित्रों का निर्माण करने, जलवायु जागरुकता कार्यक्रमों का सहयोग वसमर्थन करने तथा पर्यावरण के प्रति सचेत स्टार्टअप्स में निवेश करने की दिशा में काम करेगा। असली परिवर्तन लाने तथा हमारे देश में प्रदूषण व कार्बन फुटप्रिंट का बुरा असर घटाने के लिए संगठनों और जलवायु संरक्षणकर्ताओं के हाथ मजबूत करना इस मंच का लक्ष्य है।

    भूमि पेडणेकर ने इस नए प्रयास को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे द भूमि फाउंडेशन के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस साल अपने जन्मदिन पर मैंने इस कॉन्सेप्ट का सफर शुरू किया कि मैं अपने प्लैनेट की मदद कैसे कर सकती हूं, और आज ‘द भूमि फाउंडेशन’ लॉन्च करते हुए मुझे बड़ा आनंद आ रहा है! मुझे उम्मीद है कि इस फाउंडेशन के माध्यम से क्लाइमेट को लेकर पूरे भारत में जागरूकता पैदा होगी और आशा करती हूं कि ठोस बदलाव लाने के लिए सही व्यक्तियों और समुदायों को सशक्त बनाया जा सकेगा।”

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “इस प्लेटफॉर्म को लेकर मेरा विजन यह है कि ऐसे जलवायु संरक्षणकर्ताओं और पर्यावरण समर्थकों की सेना जुटाई जाए, जो पर्यावरण का संरक्षण करने तथा एक ज्यादा सस्टेनेबल दुनिया बनाने का समान लक्ष्य शेयर करते हैं। इस नई यात्रा पर निकलने के साथ, मैं सभी को आमंत्रित करती हूं कि वे पृथ्वी को बचाने में अपना हाथ बंटाएं।”

    अपने प्लैनेट को लेकर भूमि पेडणेकर के प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को पहले ही वैश्विक मान्यता मिल चुकी है। यह अभिनेत्री यूएनडीपी इंडिया के सतत विकास लक्ष्यों की प्रथम नेशनल एडवोकेट और हीलिंग हिमालयाज की गुडविल एम्बेसडर हैं। हीलिंग हिमालयाज एक गैर सरकारी संगठन है, जो इस पर्वत श्रृंखला को साफ-सुथरा बनाए रखता है और इसके इकोसिस्टम की रक्षा करता है!

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजैकलीन फर्नांडीज के लिए सुकेश चन्द्रशेखर रखेंगे नौ दिन का उपवास, लिखा पत्र
    Next Article वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ संचालक मंडल की बैठक में मंदी के संबंध में चिंता जताई
    azad sipahi

      Related Posts

      अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट

      June 19, 2025

      ‘सन ऑफ सरदार-2’ का पहला पोस्टर रिलीज

      June 19, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version