Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»सीएम पैदल सचिवालय पहुंचे, महिला आरक्षण पर केंद्र को घेरा
    ताजा खबरें

    सीएम पैदल सचिवालय पहुंचे, महिला आरक्षण पर केंद्र को घेरा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 17, 2023Updated:October 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पांव पैदल ही अपने आवास से सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल पर फिर से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे महिला आरक्षण के शुरू से ही समर्थक रहे हैं। उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया कि इसमें एससी-एसटी, पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का विशेष प्रावधान होना चाहिए। सीएम ने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि बिहार पहले ही पंचायतों और शिक्षक नियुक्ति में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दे चुका है।

    इससे पहले जब सीएम अपने आवास से पैदल ही निकले तो सुरक्षा में लगे लोगों के बीच कोतुहल का माहौल बन गया। राजधानी पटना में बीती रात तेज आंधी-तूफ़ान के साथ झमाझम बारिश हुई है। ऐसे में कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। इसी आंधी- तूफ़ान में मुख्यमंत्री आवास से निकल सचिवालय जाने वाले रास्ते में भी बहुत से जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। सुबह होने के बाबजूद वन विभाग के तरफ से इन पेड़ को रास्ते से नहीं हटाया गया। इस बीच सुबह-सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सचिवलाय जाने लगे तो उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।

    सचिवालय जाने के दौरान बीच सड़क पर ही विशाल सा पेड़ गिर जाने के वजह से उन्हें पैदल जाना पड़ा। हालांकि, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और रास्ते को फिर से सुचारू रूप से चालू किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार सचिवालय पहुंच रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों के दफ्तरों में जाकर निरीक्षण भी कर रहे हैं। अफसरों की हाजिरी का जायजा लिया।

    सीएम नीतीश करीब 9.30 बजे सचिवालय पहुंचे। इस दौरान कई अफसर अपने दफ्तर में नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर नाराजगी जाहिर की। ड्यूटी से गायब होने पर पदाधिकारियों की उन्होंने क्लास लगा ली। सीएम ने अफसरों के साथ मंत्रियों को भी समय पर दफ्तर आने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम नीतीश कुमार पैदल सचिवालय पहुंचे, महिला आरक्षण पर केंद्र को घेरा
    Next Article प्रधानमंत्री ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट-2023 का उद्घाटन किया
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में गिनाई देश की उपलब्धियां, बताया प्रेरणादायक

      July 27, 2025

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version