Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बहुचर्चित फिल्म ‘गडकरी’ का ट्रेलर रिलीज
    मनोरंजन

    बहुचर्चित फिल्म ‘गडकरी’ का ट्रेलर रिलीज

    adminBy adminOctober 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‘हाईवे मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर नितिन जयराम गडकरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गडकरी’ जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च समारोह हाल ही में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में नितिन गडकरी का किरदार निभाने वाले राहुल चोपड़ा ने ‘गडकरी’ अंदाज में आकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

    ट्रेलर की शुरुआत ‘गडकरी’ से ‘रोडकारी’ तक के सफर से होती है। फिल्म के ट्रेलर में उनके बचपन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवक, चुनाव में हार, जानलेवा हमला, सामाजिक सरोकार सभी पहलुओं को दिखाया गया है। इसमें नितिन गडकरी की निजी जिंदगी के सफर की भी झलक मिलती है। इसके बाद भारत के पहले एक्सप्रेस-वे का सफर, सबसे कम लागत में इसे बनाने का फैसला और इसके लिए जो संघर्ष करना पड़ा वह भी इस ट्रेलर में नजर आता है।

    दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रेलर में नितिन गडकरी के साथ-साथ शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे भी नजर आ रहे हैं। ‘जहां चाह, वहां राह’ मानने वाले ‘गडकरी’ का सफर दर्शक 27 अक्टूबर से देख सकेंगे। यह अनुराग राजन भुसारी द्वारा निर्देशित और अक्षय देशमुख फिल्म्स द्वारा निर्मित, अभिजीत मजूमदार और एएम सिनेमा द्वारा प्रस्तुत है। राहुल चोपड़ा ने नितिन गडकरी की भूमिका निभाई है। फिल्म में ऐश्वर्या डोर्ले, अभिलाष भुसारी, पुष्पक भट्ट, अभय नवाथे, वेदांत देशमुख, तृप्ति प्रमिला कालकर भी नजर आएंगे। कहानी, पटकथा अनुराग भुसारी द्वारा लिखी गई। फिल्म के सह-निर्माता अनुराग भुसारी, मिहिर फेट हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएफआईवीबी बीच वॉलीबॉल विश्व चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी करेगा एडिलेड
    Next Article विधानसभा में विधायक अमर बाउरी को मिला नेता प्रतिपक्ष का दर्जा
    admin

      Related Posts

      सलमान को याद आई पिता सलीम खान की सीख, बोले–’काश मैंने ये बात पहले सुनी होती’

      July 27, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘सैयारा’, कमाई का सिलसिला जारी

      July 26, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का जलवा जारी

      July 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version