रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। मरांडी ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना गांव के पारंपरिक रोजगार हुनर और कौशल को बढ़ावा देने की योजना है। मरांडी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को समर्थ बनाना, सक्षम बनाना और समृद्ध बनाना प्रधानमंत्री का मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के लिए 13000 करोड़ रुपये अलग से आवंटित किए हैं। इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले लोगों को एक सप्ताह और 15 दिन का प्रशिक्षण केटेगरी वाइज देकर उन्हें और भी कुशल बनाने का कार्य किया जायेगा। इस योजना के तहत प्रशिक्षण के बाद उपयोग में आने वाले टूल किट का भी प्रोत्साहन के रूप में वितरण किया जायेगा । उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत की जायेगी। साथ ही उन्हें एक क्रेडिट कार्ड भी दिया जायेगा। सारी ट्रांजेक्शन डिजिटल माध्यम से ही की जायेगी। साथ ही सरकार इनके द्वारा बनाये गये वस्तुओं का मार्केटिंग की भी संपूर्ण व्यवस्था करेगी। इस योजना के तहत एक लाख से लेकर तीन लाख तक का लोन ले सकेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

