-कोयले के आयात में घोटाले का आरोप
आजाद सिपाही संवाददाता
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से व्यवसायी गौतम अडाणी पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में अडाणी पर कोयले आयत में घोटाले का आरोप लगया। राहुल ने कहा कि अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया है। आज महंगी बिजली के पीछे अडाणी हैं। उन्होंने जनता की जेब से पैसे लूटे हैं। उन्होंने कहा कि अडाणी में ऐसा क्या है जो सरकार उनकी जांच नहीं कराती है। उन्हें जो चाहिए होता है, वो मिल जाता है। उनके पीछे किसकी शक्ति है।
राहुल ने अडाणी पर आरोप लगाते हुए एक न्यूज आर्टिकल भी दिखाया। उन्होंने कहा कि अडाणी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक कोयला भारत आता है, तब तक इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है। कोयले के दाम को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया, जिसके चलते भारत में बिजली महंगी हो गयी। कर्नाटक में कांग्रेस ने बिजली सब्सिडी दी है। मध्यप्रदेश में देने जा रहे हैं। आपका बिजली का बिल जो बढ़ रहा है, उसका पैसा सीधे आपकी जेब से अडाणी की जेब में जा रहा है। इस तरह से अडाणी जी ने करीब 12 हजार करोड़ रुपये सीधे हिंदुस्तान के नागरिकों की जेब से निकाला है।
राहुल ने नियामक एजेंसी सेबी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सेबी ने सरकार को कहा कि हमें डॉक्यूमेंट्स नहीं मिल रहे हैं। अजीब बात है फाइनेंशियल टाइम्स के पास प्रूफ है। जांच एजेंसी के पास नहीं। साफ पता चलता है बड़े पद पर बैठे लोगों से कहीं न कहीं संरक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की सहमति के बिना ऐसा नहीं हो सकता। इन सज्जन (अडाणी) के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गयी? प्रधानमंत्री इस पर टिप्पणी क्यों नहीं करते?
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

